गुरुवार, 28 जून 2018

शादी का झांसा देकर युवती से किया बलात्कार


राजधानी में एक युवक ने फेसबुक पर युवती से दोस्ती की और बाद में उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ बलात्कार किया. युवती को जब यह पता चला कि युवक ने दूसरी युवती के साथ शादी कर ली है, तो थाने जाकर युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है.
बजरिया थाना पुलिस के अनसुार युवती की शिकायत पर अमित कुमार निवारिया निवासी होशंगाबाद के खिलाफ बलात्कार कर जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है. युवती का आरोप है कि फेसबुक के जरिए उसकी मुलाकात अमित के साथ हुई थी, जो समय रहते प्यार में बदल गई. शादी का झांसा देकर आरोपी अमित ने युवती के साथ कई बार दुष्कर्म किया. पुलिस का कहना है कि अमित, उसे अपने साथ लेकर बजरिया स्थित होटल संजय गया था. यहां पर एक रात रुककर  अमित ने युवती के साथ दुष्कर्म किया था.
पुलिस का कहना है कि अमित की नौकरी लग जाने के बाद वह भोपाल छोड़कर चला गया था. कुछ दिन पूर्व  युवती ने फेसबुक के जरिए पता चला कि अमित की किसी दूसरी लड़की के साथ शादी हो गई है. इसके बाद जब युवती ने अमित से फोन पर बात की, तो वह उसे जान से मारने की धमकी देने लगा. पुलिस का कहना है कि घटना के बाद युवती ने  थाने पहुंचकर अमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज करने के बाद से आरोपी अमित की तलाश शुरू कर दी गई है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें