पाताल कोट ट्रेन में सवार होकर होशंगाबाद से दिल्ली जा रही एक बीबीए छात्रा के साथ ट्रेन में अश्लील छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने छात्रा को कोई नशीला पदार्थ सुंघाया था। इस कारण छात्रा बेसुध हो गई थी। छात्रा ने बीती देर रात इस मामले की रिपोर्ट जीआरपी हबीबगंज थाने में दर्ज करवाई है।
जीआरपी हबीबगंज थाने के एएसआई आरसी इनवाती ने बताया कि मूलतरू होशंगाबाद की रहने वाली 18 वर्षीय युवती, कल शुक्रवार को होशंगाबाद से पाताल कोट के एस-1 कोच में बैठकर दिल्ली जाने के लिए निकली थी।मंडीदीप स्टेशन निकल जाने के बाद युवती को आभास हुआ कि उसे किसी ने नशीला पदार्थ सुंघा दिया है। नशीला पदार्थ सूंघने के कारण युवती बेसुध हो गई।
एएसआई इनवाती का कहना है कि युवती द्वारा आरोप लगाया गया है कि नशीला पदार्थ सुंघाने के बाद कुछ अज्ञात आरोपियों ने उसके साथ अश्लील छेड़छाड़ भी की थी। युवती द्वारा इस पूरे घटनाक्रम को फोन पर अपने परिजनों को बताया गया। बाद में परिजनों ने बच्ची के साथ थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई।एएसआई इनवाती का कहना है कि फरियादी 18 वर्षीय युवती की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ करने की धारा 354 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामला दर्ज करने के बाद से अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरु कर दी गई है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें