मध्य प्रदेश के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने मंदसौर की घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा है कि आरोपियों को पकड़ा जा चुका है. इनको फांसी की सजा मिले इसके लिए सरकार प्रयासरत है. इस मामले में जांच में पुलिस और स्कूल प्रबंधन की लापरवाही सामने आती है तो दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी.
गृहमंत्री ने कहा कि यदि कोई लापरवाही सामने आती है तो अधिकारी पर भी कार्रवाई होगी. अभी इस तरह की चूक सामने नही आई है. उन्होंने कहा कि इंदौर में इलाज जारी है और यदि डॉक्टर कहते हैं तो विदेश में भी इलाज कराया जाएगा. गृहमंत्री ने कहा कि ऐसे अपराधों से निपटने समाज को आगे आना पड़ेगा. समाज और कानून मिलकर दोषियों को सजा दिला सकते हैं.
वहीं इस मामले को लेकर पूरे प्रदेश में लोग सड़क पर उतर गए हैं. लोग रेपिस्ट को फांसी देने की मांग कर रहे हैं. मंदसौर सहित पूरे रतलाम अंचल में प्रदर्शन हुए. नीमच के अलावा कई गांव भी बंद रहे. मंदसौर शहर में महिलाओं और बच्चियों का आक्रोश सड़क पर आ गया. सभी ने रेपिस्ट को फांसी देने की मांग की.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें