प्रदेश कांगे्रस के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने कहा है कि मंदसौर में 6 जून को ‘किसान समृद्व संकल्प सभा’ में कांगे्रस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा कांगे्रस की सरकार बनने पर दस दिन में कर्जा माफी की घोषणा के बाद से बौखलाए प्रदेश के तमाम भाजपा नेता कर्जमाफी को लेकर किसानों को गुमराह करने के लिए निरंतर झूठ व झूठे आंकड़े परोस रहे हैं.
सलूजा ने कहा कि मध्यप्रदेश में साढ़े चौदह वर्ष की भाजपा सरकार किसानों की कर्जमाफी को लेकर अपने घोषणा पत्र में वायदा करने के बावजूद आज तक किसानों का कर्ज माफ नहीं कर पायी है. इससे प्रदेश का किसान, भाजपा सरकार के प्रति बेहद आक्रोशित है. प्रदेश में कर्ज के बोझ के कारण बड़ी संख्या में किसान आत्महत्या कर रहे हैं. प्रदेश का किसान निरंतर आंदोलन कर सरकार से कर्जमाफी की मांग कर रहा है. लेकिन शिवराज सरकार कर्जमाफी के लिए तमाम बहानेबाजी कर किसानों को झूठ परोस कर गुमराह कर रही है.
उन्होंने कहा कि राहुल की कर्जमाफी की घोषणा के बाद तमाम भाजपा नेता मध्यप्रदेश में किसानों की कर्जमाफी की बात पर कर पंजाब व कर्नाटक की कांगे्रस सरकार की कर्जमाफी के झूठे आंकड़े पेश कर किसानों को भ्रमित और गुमराह कर रहे हैं. पंजाब सरकार द्वारा किसानों की कर्जमाफी का आंकड़ा 2500 करोड़ बताकर झूठ परोसा जा रहा है. जबकि वास्तविकता यह है कि पंजाब की कैप्टन अरमिंदर सिंह की सरकार द्वारा अपने चुनावी वादे को पूरा करते हुए प्रदेश के ढाई से पांच एकड़ तक की कृषि भूमि वाले किसानों के 2 लाख रुपए तक के कर्ज की माफी की घोषणा जनवरी 2017 में कर चुकी है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें