शुक्रवार, 15 जून 2018

कांग्रेस टिकट के दावेदारों से लेगी दो ड्राफ्ट


कांग्रेस से टिकट की दावेदारी करने वाले को आवेदन के साथ दो ड्राफ्ट देना अनिवार्य है. इनमें एक ड्राफ्ट तो आवेदन शुल्क का और दूसरा ड्राफ्ट नेशनल हेलाल्ड अखबार के हिन्दी संस्करण के लिए देना होगा.
मध्यप्रदेश कांग्रेस द्वारा पूर्व में टिकट के दावेदारों से 50 हजार रुपए के साथ नेशनल हेराल्ड अखबार के लिए 2 हजार रुपए का ड्राफ्ट लेना अनिवार्य किया था. मगर जब वरिष्ठ नेताओं ने इसका विरोध किया तो कांगे्रस ने अपने इस फैसले को बदल दिया और 50 हजार रुपए जमा करने के फैसले को वापस ले लिया. इस फैसले के बाद अब जैसे-जैसे चुनाव को लेकर सक्रियता बढ़ी और दावेदारों की संख्या में इजाफा हुआ. कांग्रेस ने तय किया कि दावेदार को आवेदन करने के साथ ही दो ड्राफ्ट देना होगा. इनमें एक ड्राफ्ट नेशनल हेलाल्ड समाचार पत्र के हिन्दी संस्कार नवजीवन के लिए होगा. यह ड्राफ्ट 2 हजार रुपए का होगा. इसके अलावा एक ड्राफ्ट 1 हजार रुपए का बनवाकर देना होगा. यह ड्राफ्ट आवेदन शुल्क के रुप में लिया जाएगा. बताजा जा रहा है कि अब तक कांग्रेस के पास करीब 5 लाख रुपए से ज्यादा की राशि इन दो ड्राफ्टों के जरिए मिल गई है. ये राशि टिकट के दावेदारों ने जमा कराई है.
उल्लेखनीय है कि पूर्व में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी दीपक बावरिया ने टिकट के दावेदारों से 50 हजार रुपए  का ड्राफ्ट देने को कहा था. इसके तहत कुछ आवेदकों ने यह राशि जमा भी करा दी थी. मगर जब इसका विरोध हुआ तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने पदभार संभालते ही इस शर्त को समाप्त कर दिया और कहा था कि जिन दावेदारों ने यह राशि जमा कराई थी, उन्हें राशि लौटा दी जाएगी. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें