शनिवार, 30 जून 2018

भाजपा ने कहा एक माह में दो फांसी

भारतीय जनता पार्टी इंदौर नगर अध्यक्ष कैलाश शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती पदमा भोजे, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनस्वी पाटीदार ने बताया कि विगत दिनों मंदसौर में मासूम बच्ची के स्कूल से आते वक्त उसे अगवाकर सामूहिक दुष्कर्म कर जान से मारने का प्रयास दरिंदो द्वारा किया गया।
नगर अध्यक्ष कैलाश शर्मा ने कहा कि इस हृदय विदारक घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। मासूम बच्ची के साथ हुई सामूहिक ज्यादती के आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा मिलना चाहिए। इस घटना से पूरा देश व प्रदेश आहत है, लोगों में भारी गुस्सा है, हर समाज सड़क पर है, इस संवेदनशील मामले में मासूम बच्ची व परिवार के प्रति के प्रति भारतीय जनता पार्टी की पूरी संवेदना है। पार्टी पूरी तरह बच्ची के परिजनों के साथ खड़ी है। इस बेहद संवेदनशील और दिल दहला देने वाले मामले की सुनवाई न केवल फास्ट ट्रैक कोर्ट में होना चाहिए। बल्कि ऐसा ठोस कदम उठाना चाहिए कि अगर सजा के बाद मामला सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति तक पंहुचे तो वहां भी बिना समय गंवाएँ, महापापियों की फांसी की सजा बरकरार रखी जाए। भारतीय जनता पार्टी ईश्वर से कामना करती है कि बच्ची जल्द से जल्द पूरी तरह स्वस्थ हो।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व विधायक जीतू जिराती, अंजू माखीजा व युवा मोर्चा अध्यक्ष मनस्वी पाटीदार ने भी अपनी बात रखते हुए बच्ची व परिजनों के साथ शीघ्र न्याय मिले, यह मांग करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर इस विभस्त्व कृत्य की ज्यादा से ज्यादा बुराई करते हुए आम जनता के द्वारा एक आंदोलन चलाकर इन नरपिसाचों, महापापियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा की मांग की जाना चाहिए। 
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें