प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिया स्वच्छता सर्वेक्षण पुरस्कार
देश,व्यक्ति और समाज बदलने से पहले सोच बदलना जरूरी है.चार साल पहले देश की सोच बदलने की एक कोशिश स्वच्छ भारत अभियान के तहत की गई थी. जो अब एक जनांदोलन बन गया है. इंदौर की जनता ने शहर को नंबर एक का दर्जा दिला कर उन लोगो के मुंह पर तमाचा जड़ा है, जो इसका मजाक उड़ाते थे.
यह बात इंदौर में आयोजित स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 पुरस्कार कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कही. उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सपना था, जिसे देश के सवा सौ करोड़ लोगों ने साकार करने का बीड़ा उठाया है.उनकी की 150 वी जयंती पर पूरा देश इस लक्ष्य को प्राप्त कर लेगा. मोदी ने अपने चार साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि जितना विकास भाजपा की सरकार में हुआ उतना कांग्रेस के 50 साल के शासन में नही हुआ.आज दोगुनी रफ्तार से देश आगे बढ़ रहा है. काम करने के लिए साफ नीयत और पक्का इरादा होना चाहिए.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में काम कितना होता था यह देश की जनता जानती है. हर काम मे भ्रष्टाचार होता था.पैसा जनता की सुविधाओं में खर्च होने की बजाए नेताओ की जेब मे जाता था. कांग्रेस के राज में कितनी योजनाए बनी,लागू हुई, किनको इसका लाभ मिला यह देश का बच्चा बच्चा जानता है.हर योजना कांग्रेस के राज में विवादों में रहती थी. कांग्रेस के इतिहास में सब दर्ज है. कांग्रेस ने सिर्फ वोट बैंक की राजनीति की.शहरो की दुर्गति कांग्रेस की ही देना है.जिन शहरो से ऊर्जा मिलती है उनकी ओर ध्यान ही नहीं दिया गया.जनसंख्या शहरो की बढ़ती गई और सुविधाएं घटती गई. अब हम शहरो को बदलने का काम कर रहे है. सौ स्मार्ट सिटी योजना न्यू इंडिया की तरफ एक कदम है. मोदी ने कहा कि चार साल में हमने बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, रेल, संचार सहित रोजगार के क्षेत्रों में काम किया है. उसके परिणाम भी देखने को मिल रहे है. उन्होंने अपनी सरकार के चार साल की उपलब्धि को एक लाइन में कहा कि हवाई चप्पल पहनने वाले आज हवाई जहाज में चढ़ रहा है.
इस बार इंदौर आया नहीं आना पड़ा है: मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने इंदौर वासियो को स्वच्छता में फिर से नंबर एक आने पर बधाई दी. उन्होंने कहा कि वे इंदौर कई बार कार्यक्रमों में आए है लेकिन इस कार्यक्रम में उन्हें आना पड़ा है. यहां के लोगों ने सफाई के प्रति जो इच्छशाक्ति दिखाई है वह नमन करने के लायक है. स्वच्छता एक दिन या अचानक नहीं आती. इसके लिए गंभीर प्रयास और दृढ़ इच्छा शाक्ति की जरूरत होती है. अहिल्याबाई के नगरी के लोगों ने इसे संभव कर दिखाया वो भी एक बार नहीं दो बार. आज देश इंदौर से सीख रहा है.इंदौर ने पूरी दुनिया मे देश का मान बढ़ाया है, जो सिविक सेंस यह के लोगों ने पैदा की है वह अहिल्याबाई को यह की जनता की तरफ से सच्ची श्रद्धांजलि है.सहभागिता और जनभागीदारी का नया इतिहास इस शहर ने लिखा है.
प्रधानमंत्री ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 में पहले दूसरे और तीसरे स्थानों में आए क्रमश: इंदौर,भोपाल और चंडीगढ़ को सम्मानित किया.वही अन्य केटेगरी में मुंबई,नई दिल्ली,मैसूर,विजयवाड़ा,को भी सम्मानित किया.वही अच्छा काम करने वाले राज्यों में छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, झारखंड को भी सम्मानित किया गया.उन्होंने ई लोकार्पण के तहत मप्र में 4723 करोड़ से अधिक विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण भी किया.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें