रविवार, 24 जून 2018

युवक का मिला शव, परिजनों ने किया चक्काजाम


राजधानी के पुराने शहर में युवक की बीती रात हाथ पैर काट कर हत्या कर दी गई. युवक की हत्या करने के बाद बदमाशों ने लाश को भोपाल स्टेशन के पास फेंक दिया था. मृतक के परिजनों ने आज युवक का शव रखकर प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की.
पुलिस के अनुसार  पूजा कालोनी निवासी शुभम शाहू  करोंद स्थित आर के मोबाइल की दुकान पर काम करता था. बीती रात दुकान के मालिक का फोन आया था, जिसके बाद से शुभम गायब था. आज सुबह पुलिस को शुभम की लाश प्लेटफार्म नंबर 1 के पास मिली जिसके हाथ पैर कटे थे. पुलिस ने शव का पीएम करा कर परिवार वालो को सौंप दिया. वहीं परिवार वालों ने करोंद चौराहे पर शव रख कर चक्काजाम कर दिया. परिवार वालों को आर. के. मोबाइल  की दुकान के मालिक  पर संदेह है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें