गुरुवार, 28 जून 2018

राजधानी में सैक्स रैकेट पकड़ा, तीन गिरफ्तार


राजधानी  के शाहपुरा थाना क्षेत्र स्थित और माल के सामने के एक अपार्टमेंट में संचालित हो रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इस सेक्स रैकेट में लिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मुंबई की पुरानी कालगर्ल द्वारा यह रैकेट संचालित किया जा रहा था.
शाहपुरा पुलिस के अनुसार औरा माल के सामने एक फ्लेट में देह व्यापार चलने की सूचना मिली थी. इस सूचना के आधार पर बीती देर रात को पुलिस ने छापा मारा. यहां देह व्यापार का संचालन मुंबई की एक पुरानी कालगर्ल द्वारा किया जा रहा था. पुलिस ने बताया कि औरा माल के सामने स्थित रोजमैरी अपार्टमेंट के फ्लैट में यह देह व्यापार चलाया जा रहा था. पुलिस का कहना है कि इस सेक्स रैकेट को मुंबई की पुरानी कालगर्ल जिसकी उम्र करीब  42 वर्षीय महिला है संचालित कर रही थी. पुलिस द्वारा फ्लैट में दी गई दबिश के दौरान एक 17 वर्षीय किशोरी और एक 19 वर्षीय युवती को हिरासत में लिया गया. साथ ही बबलू नामक युवक को भी मौके पर से रंगे हाथ पकड़ा गया है.  पुलिस का कहना है कि इस सेक्स रैकेट में लिप्त 42 वर्षीय महिला और राहुल नामक आरोपियों की तलाश की जा रही है. पुलिस के अनुसार महिला द्वारा कवांरी लड़कियों और विधवा महिलाओं से यह कार्य कराया जाता था. कंवारी लड़कियों से वह अपने फ्लेट में ही देह व्यापार कराती थी, जबकि विधवा महिलाओं को वह ग्राहकों के यहां भेज दिया करती थी. 
बना रखा था वाट्स एप ग्रुप
पुलिस के अनुसार हीरानगर मुंबई की रहने वाली इस पुरानी कालगर्ल ने देह व्यापार के संचालन के लिए बकायदा वाट्स एप ग्रुप बना रखा था.इस पर वह हर रोज नई-नई लड़कियों के फोटो अपलोड किया करती थी. बाद में ग्राहक महिला के पर्सनल वाट्सएप पर चर्चा कर कीमत और स्थान तय करता था. पुलिस के अनुसार महिला द्वारा करीब 6 माह से यह व्यापार चलाया जा रहा था. महिला के पास से मुंबई के कुछ लोगों के नंबर भी मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें