शुक्रवार, 29 जून 2018

मानसिक रोगी महिला को अगवा कर किया बलात्कार


राजधानी के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में दिमागी रूप से कमजोर एक महिला को अगवा कर उसके साथ बलात्कार किए जाने की घटना सामने आई है. महिला के साथ इस शर्मनाक वारदात को अंजाम एक पन्नी बिनने वाले दिया है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. 
गोविंदपुरा थाना पुलिस के अनुसार बैरागढ़ निवासी 35 वर्षीय महिला, मूलत: करेली नरसिंहपुर की रहने वाली है. वह अपनी मां के साथ रहकर मेहनत-मजदूरी का काम करती है.  करीब दस दिन पूर्व चेतक ब्रिज अंडरब्रिज के नीचे रहकर पन्नी बिनने का काम करने वाले सांगा उर्फ शांतालाल ने महिला को बहला फुसला कर उसे अपने साथ ले आया. अपने निवास पर शांतालाल ने महिला के साथ दुष्कर्म किया.  पुलिस का कहना है कि पीड़ित महिला मानसिक रोगी है. पीड़िता की इसी मजबूरी का फायदा उठाकर शांताराम ने इस वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस का कहना है कि बीते 26 जून को पीड़िता की मां ने बैरागढ़ थाने में अपनी बेटी के साथ हुई ज्यादती की शिकायत दर्ज कराई थी. बैरागढ़ थाने में जीरो पर कायमी कर  केस डायरी गोविंदपुरा पुलिस को सौंपी है. पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज करने के बाद आरोपी शांताराम को गिरफ्तार कर लिया गया. 
मंगलसूत्र छीनकर भागे मोटर साइकिल सवार
कोहेफिजा थाना पुलिस के अनुसार  सुनीता पैदल अपने घर जा रही थी. नेवरी मंदिर के पास पहुंचने पर दो अज्ञात मोटर साइकिल सवार बदमाशों ने सुनीता का मंगलसूत्र छीन लिया. इसके बाद दोनों आरोपी चलती बाइक से फरार हो गए.  पुलिस का कहना है कि लूटे गए मंगलसूत्र की कीमत 40 हजार रुपए आंकी गई है. मामला दर्ज करने के बाद से अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है.
हत्या के प्रयास का मामला किया दर्ज 
शाहजहांनाबाद थाना पुलिस के अनुसार मोहम्मद शफीक की शिकायत पर हमजा अंसारी और उसके साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है.  पुलिस का कहना है कि मोहम्मद शफीक बीती रात को पैदल अपने घर जा रहा था. कृष्णांचल काम्प्लेक्स के पास हमजा अंसारी अपने साथियों के साथ कार से पहुंचा. शफीक को पैदल जाता देखकर हमजा ने जानबूझकर उसे तेज टक्कर मार दी. पुलिस का कहना है कि टक्कर लगने से शफीक बुरी तरह घायल हुआ है. उसको इलाज के लिए शासकीय हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस का कहना है कि फिलहाल आरोपी हमजा और उसके साथियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें