पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा धोखाधड़ी एवं ठगी जैसी आपराधिक गतिविधियों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक मुख्यालय इंदौर मोहम्मद युसुफ कुरैशी के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच टीम का गठन किया गया. इस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से प्रभावी कार्यवाही कर लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर रहे फरार आरोपी को ग्वालियर में धरदबोचा.
लोन दिलाने के नाम पर कई वर्षों से लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों के खिलाफ क्राइम ब्रांच इंदौर थाने में अपराध दर्ज होने के बाद क्राइम ब्रांच टीम ने मुखबिरों के माध्यम से आरोपियों की पतारसी के लिए सघन अभियान चलाया. आरोपी अखिलेश मुदगल को कोटेश्वर कॉलोनी ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अखबारों में विज्ञापन के माध्यम से लोगों को लोन दिलाने का आश्वासन देकर अन्य शुल्कों के रूप में रुपया वसूलता था तथा उसका एक अन्य साथी मनोज भतकारिया के आईडी प्रूफ का इस्?तेमाल कर धोखाधड़ी एवं ठगी करता था. आरोपी मनोज भतकारिया भी ग्वालियर का निवासी है. दोनों मिलकर लोगों से ठगी करते थे. क्राइम ब्रांच टीम इंदौर द्वारा मनोज भतकारिया को भी ग्वालियर उसके निवास पर जाकर धरदबोचा. आरोपी मनोज भतकारिया ने पूछताछ करने पर पुलिस को बताया कि वह ग्वालियर में फल और जूस का ठेला लगाता है उसने अपना एटीएम कार्ड एवं पिन नंबर दो वर्ष पूर्व आरोपी अखिलेश मुदगल को दिये थे. अखिलेश जिन लोगों के साथ धोखाधड़ी करता था उनसे पैसे डलवाने के लिए वह मनोज भत?कारिया के बैंक खाते का उपयोग करता था. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें