शुक्रवार, 22 जून 2018

अध्यापकों का प्रदर्शन 24 को, 25 से शुरु करेंगे अनशन


प्रदेश में अध्यापक अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करने को सक्रिय हो गए हैं. राजधानी में ये अध्यापक 24 जून को प्रदर्शन करेगे.इसके बाद 25 जून से अध्यापक अपनी मांगों को लेकर अनशन शुरु करेंगे.
अध्यापकों द्वारा अध्यापकों का वास्तविक संविलियन नहीं किए जाने और राज्य के सरकारी स्कूलों में ई अटेंडेंस व्यवस्था ाके बंद किए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है.  इसे लेकर धरने, प्रदर्शन भी किए गए, मगर सरकार ने उनकी एक भी मांग पूरी नहीं की. इसे लेकर अब अध्यापक फिर प्रदर्शन करने जा रहे हैं. अध्यापक संघ के  पदाधिकारियों  ने बताया कि  एक कैडर योजना चालू करने के बाद अध्यापकों की 20 साल की सेवा सरकार द्वारा शून्य कर दिया जाएगा तथा 1 जुलाई 2018 नया कैडर प्रारंभ हो जाएगा. मुख्यमंत्री की घोषणा हो जाने के बाद भी शिक्षा विभाग स्कूलों में अटेंडेंस प्रारंभ कर रहा है. सरकार की इस घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं की  बैठक में निर्णय लिया गया कि सरकार द्वारा मांगों को नहीं माना गया, जिसके विरोध में विधानसभा का घेराव 24 जून को किया जाएगा. राज्य के सभी अध्यापक संघ के कार्यकर्ता एकत्रित होंगे और बाद में 25 जून से अध्यापकों का अनशन शुरू हो जाएगा.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें