गुरुवार, 28 जून 2018

नकबजन गिरोह के सदस्य गिरफ्तार


राजधानी भोपाल की क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक नकबजन गिरोह का पदार्फाश करने में सफलता हासिल की है. पुलिस ने इस गिरोह के चार आरोपियों को पकड़ा है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब तीन लाख रुपए कीमत का चोरी का माल बरामद किया है.
भोपाल क्राइम ब्रांच पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान रविशंक उर्फ राजू पिता बाबूलाल उम्र 37 वर्ष निवासी होशंगाबाद, रोहन वासुदेव पिता मुन्नालाल वासुदेव उम्र 19 वर्ष निवासी भोपाल और दो नाबालिगों के नाम शामिल हैं. आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए तीन दो पहिया वाहन और 6 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. बरामद किए गए सामान की कीमत करीब तीन लाख रुपए आंकी गई है. आरोपियों से पूछताछ जारी है. पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें