मंगलवार, 26 जून 2018

कांगे्रस हर जिले में निकालेगी सच्चाई यात्रा


प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कमलनाथ ने विवेक तन्खा की अध्यक्षता वाली प्रचार और प्रसार समिति में बताया कि हर जिले में अलग-अलग सच्चाई यात्रा निकाली जाएगी. यात्रा में सरकार की नाकामियों को विभिन्न प्रचार माध्यमों से लोगों तक पहुंचाया जाएगा. इस यात्रा में स्थानीय कलाकारों और नुक्कड़ नाटकों को भी माध्यम बनाया जाएगा.
कमलनाथ ने प्रचार समिति के सदस्यों से कहा कि प्रचार की इस तरह की रणनीति और कार्ययोजना बनाई जाए, जो लोगों को भावनात्मक रूप से प्रभावित कर सके. उन्होंने कहा कि होर्डिंग के लिए कम भाषा में अधिक संदेश देने वाले विज्ञापनों का एक आकर्षक आकल्पन तैयार किया जा रहा है. प्रदेश भर में इसे होर्डिंग के माध्यम से जनता तक पहुंचाया जाएगा. उन्होंने कहा कि एक दो दिन के अंदर कांगे्रस आईटी सेल की प्रदेश कार्यकारिणी, जिला अध्यक्षों और विधानसभा बार समन्वयकों की नियुक्ति कर दी जाएगी. 
विवेक तन्खा से बताया है कि कांग्रेस के सोशल मीडिया में अभियान में शीघ्र ही एक बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा, जिसकी तैयारी चल रही है.उन्होंने कहा कि पोर्टल बनाकर उसमें प्रचार सामग्री डाली जाएगी. उन्होंने समिति के सदस्यों से लिखित में उपयोगी सुझाव प्राप्त किये. मुकेश नायक ने बताया कि हर जिले में एक रथ घुमाने की रूपरेखा तैयार कर ली गई है.कांगे्रस का यह रथ हाट बाजारों और भीड़ भाड़ वाले मुख्य चैराहों तक जायेगा, जिसमें लोकभाषा और लोकगीतों के माध्यम से प्रचार किया जायेगा.उन्होंने बताया कि नुक्कड़ नाटकों की कार्ययोजना भी तैयार की जा रही है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें