विधायक जिले की सभी सीटों पर जीत का दें जोर, प्रभारी मंत्री तीन दिन तक रहें प्रभार वाले जिलों में
भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं. विधायकों और मंत्रियों को साफ तौर पर निर्देश दिए हैं कि वे कार्यकर्ता को साधें, उसे समझें. कार्यकर्ता की चिंता करें, क्योंकि भाजपा में कार्यकर्ता ही चुनाव लड़ता है और संगठन चुनाव लड़ाता है.
प्रदेश में नाराज कार्यकर्ताओं को चुनाव के पहले मनाने का काम अब राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल ने विधायकों और मंत्रियों को दिया है. संगठन को लगातार मिल रही कार्यकर्ता की नाराजगी की शिकायतों के बाद राजधानी में विधानसभा सत्र के समाप्त होने के बाद एक दिन भाजपा विधायकों को रोका गया और संगठन की ओर से राष्ट्रीय महामंत्री रामलाल ने इन्हें सख्त निर्देश दिए कि वे किसी भी तरह से कार्यकर्ता ही उपेक्षा न करें. रामलाल ने विधायकों को निर्देश दिए कि वे खुद जिलों का प्रवास कर रहे हैं और वहां की टोली से चर्चा भी की जा रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता चुनाव लड़ता है, उसका महत्व होता है. संगठन चुनाव लड़ाने का काम करता है. अपने कार्यकर्ताओं की संपूर्ण चिंता करना हमारा स्वभाव रहना चाहिए. उन्होंने बताया कि हर बूथ पर 5 मोटर साइकिल वाले कार्यकर्ता तैनात किए गए हैं. उन्होंंने कहा कि हमें अपनी जेब में 14-15 साल में जो कार्य किए हैं, उनके आंकड़े रखना होगा और जनता को बताना होगा कि हमने या हमारी सरकार ने ये काम किए हैं. विधायकों से कहा कि वे अपने प्रभार वाले जिलों में 2 से 3 दिन का प्रवास करें और समस्याओं को निपटाएं.
हथियार चलाएंगे नहीं तो मैदान मारेंगे कैसे
विधायकों की बैठक में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि आपके पास बेशुमार हथियार हैं. सीना तानकर गर्व के साथ आगे बढ़ो इतनी सी बात समझने की है कि यदि हम हथियार चलाएंगे नहीं तो मैदान मारेंगे कैसे? उन्होंने विधायकों से कहा कि अपने क्षेत्र में 24 घंटे काम में जुट जाएं, गरीबों के साथ कोई न कोई काम करें, लोग आपके साथ जुड़ जाएंगे. उन्होंने कहा कि में तीन महीने याने 90 दिन तक अब चैन से नहीं बैठूंगा और न ही आप लोगों को चैन से बैठने दूंगा. लोगों के बीच जाएं और योजनाओं की जानकारी दें, उन्हें बताएं हमने क्या किया.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें