नमामि देवी नर्मदे सेवा यात्रा के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु रिपेरियन जोन में नदी के पुनर्जीवन हेतु नर्मदा परिवार, नोडल अधिकारी, वैज्ञानिक एवं शासकीय एवं अशासकीय संस्था के पदाधिकारियों द्वारा लगातार नर्मदा किनारे तटों का सर्वे कर स्थानीय व्यक्तियों से चर्चा की गई है. तत्संबंध में मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिला कलेक्टर प्रियंका दास ने जिले के सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारी, समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तथा सभी संबंधित अधिकारियों के लिए निर्देश जारी किए हैं कि वे लगातार नर्मदा के तट क्षेत्र का सर्वे कर स्थानीय व्यक्तियों से चर्चा करें तथा आज से 40-50 वर्ष पूर्व मां नर्मदा नदी के किनारे के रिपेरियन जोन में पाई जाने वाली घास, पेड़, पौधे, बेला, झाड़ व झाउ की जानकारी एकत्र करें. कलेक्टर ने बताया कि गत बैठकों में भी सभी अधिकारियों को ज्यादातर वनस्पतियां जो औषधीय महत्व की हैं कि इसकी जानकारी प्रदान की गई है. साथ ही सभी अधिकारियो को विभिन्न स्तर पर अब तक की गई कार्यवाही उसकी जानकारी तथा अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं की जानकारी प्रतियों में अध्ययन एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु उपलब्ध कराई गई हैं. इसके अलावा विभिन्न संस्थाओं द्वारा की गई कार्यवाही की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई है. कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे रिपेरियन जोन के अभियान के उद्देश्यों के परिपालन हेतु यथोचित कार्यवाही करना सुनिश्चित करें. कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ग्रामों में बीज, कलम एवं पौधे एकत्रित करने के निर्देश दें ताकि 9 जून को नर्मदा किनारें के ग्रामों में इन बीज, कलम एवं पौधों का रोपित किया जा सके.
रविवार, 3 जून 2018
नर्मदा तट पर वनस्पति रोपण की तैयारी करें सुनिश्चित

सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें