गुरुवार, 7 दिसंबर 2017

कुर्ता-पजामा, पगड़ी पहनकर दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे विद्यार्थी

जयभान पवैया 
 मध्यप्रदेश के विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोह का नजारा अब बदला-बदला नजर आएगा.  दीक्षांत समारोह में सरकार  ड्रेस कोड लागू करने जा रही है. दीक्षांत समारोह में अब छात्रों को भारतीय परिधान यानि कुर्ता-पजामा, जैकेट और पगड़ी व साफा पहनना होगा. दीक्षांत समारोह में ड्रेस कोड को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री जयभान पवैया ने नए आदेश दिए है.  उन्होंने कहा कि राज्य में जितने भी दीक्षांत समारोह होंगे, उनमें भारतीय संस्कृति की झलक होनी चाहिए.
उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि अभी तक दीक्षांत समारोह में वेस्टर्न ड्रेस पहनी जा रही है, लेकिन अब राज्य में होने वाले सभी दीक्षांत समारोह में भारतीय परिवेश ही पहनी जाएगी और इसके लिए विभाग ने नए ड्रेस को तय भी कर लिया है.  मंत्री ने कहा है कि अब यूनिवर्सिटी में दीक्षान्त समारोह भारतीय परिधान और भारतीय परिवेश में होगा. इसे लेकर राज्य की सभी यूनिवर्सिटी के कुलपतियों से चर्चा की जा चुकी है. मंत्री  ने कहा कि उच्च शिक्षा में ये बात महसूस की गई कि यूनिवर्सिटी में होने वाले दीक्षान्त समारोह में हम वेस्टर्न ड्रेस को बंद करें और हमारी नियत ये रही कि एमपी की सभी यूनिवर्सिटी में भारतीय ड्रेस में दीक्षांत समारोह क्यों न हो? उन्होंने बताया कि राज्यपाल की अध्यक्षता में पूरे प्रदेश के वाइस चांसलर की सहमति से हमने ये फैसला किया कि हम दीक्षांत समारोह भारतीय ड्रेस में करेंगे और इसकी वेशभूषा में कुलपतियों की कमेटी ने एकमत होकर जो तय किया है वहीं ड्रेस हमने निर्धारित की है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें