हवाओं के रुख बदलने और बादल छटने के बाद बढ़ेगी ठंड
राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में गुरुवार की सुबह से बादल छाए रहे और धुंध भी रही. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है.
देश सहित प्रदेश में ओखी चक्रवात का असर भले ही कम हो गया हो, लेकिन गुरुवार को प्रदेश का मौसम ठिठुरन पैदा करने वाला रहा. बादलों के छाने से धुंध छाई रही.सुबह के वक्त राजधानी के अधिकांश इलाकों में कोहरा भी रहा. बीती रात के अलावा आज गुरुवार की सुबह राजधानी के कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई, जिससे ठिठुरन बढ़ी. वहीं हवाएं सिहरन पैदा करने वाली रहीं. बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के ग्वालियर, चंबल संभाग के अलावा अन्य कुछ स्थानों पर भी बादल बरसे. इसके चलते तापमान में भी गिरावट आई है.
मौसम विभाग का पूवार्नुमान है कि आगामी 24 घंटों में बारिश हो सकती है और बादलों के छंटने के साथ ही ठंड बढ़ने के आसार हैं. राज्य के न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की भी संभावना है. राज्य में ठंड का असर बना हुआ है. वहीं गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री, इंदौर का 13.5 डिग्री, ग्वालियर का 12.5 डिग्री और जबलपुर का 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर, उज्जैन, इंदौर और भोपाल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हुई है. बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के ग्वालियर, सबलगढ़ और मुरैना में 1 सेंटीमीटर बारिश होना दर्ज की गई है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों में फिलहाल मौसम इसी तरह का बना रहेगा. भोपाल, चंबल संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक, होशंगाबाद, रीवा और ग्वालियार संभाग के जिलों में सामान्य से कम और शेष संभागों में सामान्य से अधिक तापमान रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान सबसे कम न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस मंडला में दर्ज किया गया.
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के ग्वालियर, चंबल, इंदौर, उज्जैन, भोपाल और होशंगाबाद संभाग के जिलों में आगामी 24 घंटों के दौरान बारिश होने की संभावना है. शेष संभागों के जिलों में आसमान में बादल छाए रहेंगे. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राज्य में फिलहाल दो-चार दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा. आसमान से बादल छटने के बाद हवाओं का रुख उत्तर-पूर्वी होगा, जिसके चलते प्रदेश में ठंड अपना असर दिखाएगी.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें