बुधवार, 6 दिसंबर 2017

अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वालों को सीधी नियुक्ति

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को शासकीय सेवा में सीधी नियुक्ति दी जाएगी. खेलों के क्षेत्र में मध्यप्रदेश ने अलग करने की ठानी है.
मुख्यमंत्री चौहान आज यहां मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी में अभिनव बिन्द्रा 10 मीटर शूटिंग रेंज, 25 मीटर शूटिंग रेंज और प्रशासकीय भवन के लोकार्पण को संबोधित कर रहे थे. खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  यशोधरा राजे सिंधिया, ओलम्पिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिन्द्रा, नेशनल रायफल एसोसिएशन आॅफ इंडिया के अध्यक्ष रनिंदर सिंह उपस्थित थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों में प्रतिभा और क्षमता है. उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाये, तो वे खेल के क्षेत्र में चमत्कार कर सकते हैं. प्रदेश के खिलाड़ी वर्ष 2020 के ओलंपिक में अलग- अलग खेलों में मध्यप्रदेश के बच्चे देश का प्रतिनिधित्व करें. यदि लगन और जज्बा हो तो कुछ भी असंभव नहीं है. प्रदेश और देश का नाम रोशन करें. उन्होंने खिलाड़ियों से आव्हान किया है कि आगे बढ़े और आसमान छू लें. मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित दोनों शूटिंग रेंज और प्रशासनिक भवन का अवलोकन भी किया.  गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिन्द्रा ने विभिन्न अकादमी के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के प्रश्नों का जवाब दिया. बिन्द्रा ने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान 'मैच प्रेशर' आए तो उसको एक्सेपट करे, भागे नहीं. लक्ष्य पर अपना फोकस बनाए रखे और आत्म-विश्वास बढ़ाएं. उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग के समय अगर मानसिक दबाव महसूस करते है, तो स्वयं को चैलेंज करे और अपने बेसिक और तकनीक पर ज्यादा ध्यान दें. खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधारा राजे सिंधिया ने कहा कि अनुशासन से अपने जीवन और खेल में फोकस करने में मदद मिलती है. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें