आसमान पर छाए रहे बादल, राजधानी सहित कई जिलों में हुई बूंदा-बांदी
चक्रवाती तूफान ओखी का असर पूरे मध्यप्रदेश में दिखाई दे रहा है. मंगलवार शाम से शुरू हुई बूंदाबांदी के बाद प्रदेश के कई हिस्सों में बुधवार सुबह का नजारा बदला हुआ था. कई शहरों-कस्बों के आसमान पर बादलों के कब्जे के चलते सूरज के दर्शन नहीं हो पा रहे हैं तो कहीं बूंदाबांदी लोगों को भिगो रही थी. पूरा प्रदेश सर्द हवाओं की गिरफ्त में हैं.
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और होशंगाबाद संभागों में बारिश की चेतावनी दी है. राजधानी भोपाल के अलावा प्रदेश के कई हिस्सों में बीती रात को रिमझिम बारिश हुई. बारिश के बाद उज्जैन में 12 डिग्री तक पहुंच गया. बुधवार को भी चक्रवाती तूफान का असर शहर में देखने को मिला. सुबह हल्की बंूदा-बांदी हुई. इसके चलते कामकाजी लोगों और स्कूली बच्चों को भी बारिश के कारण परेशानी उठानी पड़ी. मौसम विभाग की मानें तो अभी 2 दिन इस तरह से बदल छाए रहेंगे और ठंडी हवाओं का दौर भी जारी रहेगा. राज्य के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार को हल्के बादल छाए हुए हैं और चल रही हवाएं ठिठुरन पैदा कर रही है. बीच-बीच में चल रहीं सर्द हवाएं ठिठुरन पैदा करने वाली है. मौसम विभाग का पूवार्नुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल बरस सकते हैं और ठंड के भी बढ़ने की संभावना बनी हुई है. राजधानी भोपाल में बुधवार का न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 13. 6 डिग्री, ग्वालियर का 13 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 15. 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं कल मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 26. 2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 22. 5 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 21. 8 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 25. 9 डिग्री सेल्सियस रहा था.
इंदौर, उज्जैन, भोपाल, होशंगाबाद संभागों में होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आगामी 24 घंटों के दौरान इंदौर, उज्जैन, भोपाल और होशंगाबाद संभागों के जिलों में बारिश की संभावना है. शेष संभागों में मौसम शुष्क रहेगा. आगामी दो दिनों तक तापमान में गिरावट भी आएगी. मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के भाभरा में 3 सेंटीमीटर, जोवट में 2 सेंटीमीटर और जोवट में 1 सेंटीमीटर बारिश होना दर्ज की है. प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान खजुराहो का रहा. खजुराहो में 8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के उज्जैन, इंदौर संभागों के जिलों में कई स्थानों पर और ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश होना दर्ज की गई है. वहीं भोपाल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हुई है.
चक्रवाती तूफान ओखी का असर पूरे मध्यप्रदेश में दिखाई दे रहा है. मंगलवार शाम से शुरू हुई बूंदाबांदी के बाद प्रदेश के कई हिस्सों में बुधवार सुबह का नजारा बदला हुआ था. कई शहरों-कस्बों के आसमान पर बादलों के कब्जे के चलते सूरज के दर्शन नहीं हो पा रहे हैं तो कहीं बूंदाबांदी लोगों को भिगो रही थी. पूरा प्रदेश सर्द हवाओं की गिरफ्त में हैं. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और होशंगाबाद संभागों में बारिश की चेतावनी दी है. राजधानी भोपाल के अलावा प्रदेश के कई हिस्सों में बीती रात को रिमझिम बारिश हुई. बारिश के बाद उज्जैन में 12 डिग्री तक पहुंच गया. बुधवार को भी चक्रवाती तूफान का असर शहर में देखने को मिला. सुबह हल्की बंूदा-बांदी हुई. इसके चलते कामकाजी लोगों और स्कूली बच्चों को भी बारिश के कारण परेशानी उठानी पड़ी. मौसम विभाग की मानें तो अभी 2 दिन इस तरह से बदल छाए रहेंगे और ठंडी हवाओं का दौर भी जारी रहेगा. राज्य के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार को हल्के बादल छाए हुए हैं और चल रही हवाएं ठिठुरन पैदा कर रही है. बीच-बीच में चल रहीं सर्द हवाएं ठिठुरन पैदा करने वाली है. मौसम विभाग का पूवार्नुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल बरस सकते हैं और ठंड के भी बढ़ने की संभावना बनी हुई है. राजधानी भोपाल में बुधवार का न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 13. 6 डिग्री, ग्वालियर का 13 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 15. 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं कल मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 26. 2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 22. 5 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 21. 8 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 25. 9 डिग्री सेल्सियस रहा था.
इंदौर, उज्जैन, भोपाल, होशंगाबाद संभागों में होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आगामी 24 घंटों के दौरान इंदौर, उज्जैन, भोपाल और होशंगाबाद संभागों के जिलों में बारिश की संभावना है. शेष संभागों में मौसम शुष्क रहेगा. आगामी दो दिनों तक तापमान में गिरावट भी आएगी. मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के भाभरा में 3 सेंटीमीटर, जोवट में 2 सेंटीमीटर और जोवट में 1 सेंटीमीटर बारिश होना दर्ज की है. प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान खजुराहो का रहा. खजुराहो में 8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के उज्जैन, इंदौर संभागों के जिलों में कई स्थानों पर और ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश होना दर्ज की गई है. वहीं भोपाल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हुई है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें