राजधानी के गौतम नगर थाना इलाके में मकानों के मीटर चैक करने गए बिजली विभाग के एक कर्मचारी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि बिजली कर्मचारी को ज्यादा बिल आने पर चार युवकों ने जमकर पीटा. पुलिस के अनुसार राजीव नगर निवासी गुलाब पिता पंचे अहिरवार बिजली विभाग में मीटर रिडिंग चैक करने का काम करते हैं. वे राजीव नगर नारियलखेड़ा में मीटर रीडिंग करने गए थे, यहां एक मकान में रीडिंग चैक करते समय मकान मालिक मोहम्मद उबैश, इमरान, जफर और अनीश ने बिजली कर्मचारी गुलाब के साथ मारपीट कर जाति सूचक शब्दों का उपयोग कर जान से मारने की धमकी देने लगा. घटना के बाद बिजली कर्मचारी ने संबंधित गौतम नगर थाने पहुंचकर अपनी रिपोर्ट दर्ज करवाई. बाद में गुलाब ने गौतम नगर थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस का कहना है कि फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है. आरोपियों की तलाश जारी है, उन्हें जब गिरफ्तार किया गया है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें