तीसरा खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 17 से 23 दिसम्बर तक होगा. फेस्टिवल में इस बार सिने प्रेमियों को टपरा (अस्थायी) टाकीज से रुबरु होने का अवसर मिलेगा. यह जानकारी आयोजन समिति के प्रमुख और प्रयास प्रोडक्शन की ओर से दी गई. बताया गया कि इस बार कनाडा फिल्म उद्योग भी भागीदार होगा. उन्होंने बताया कि फेस्टिवल की खास बात ये होगी कि सिने प्रेमियों को टपरा (अस्थीय)टाकीज से रूबरू होने का अवसर मिलेगा. ये टपरा (अस्थीय) टाकीज अस्थाई रूप से लोगों के लिए बनाई जा रही है, क्योंकि बुंदेलखंड में सिनेमाघर कम ही हैं. इस टपरा टाकीज में चार प्रमुख विषय पर विचार किया जाएगा. इन विषयों में महिला सशक्तिकरण, देश की रक्षा में जुडे जवान, देश के अन्नदाता किसान और देश का सुनहरा आज और कल -नौजवान शामिल हैं. खजुराहो फिल्म फेस्टिवल में इस बार जनजातीय, बच्चों, पर्यावरण, वन्य जीवन, खेल और किसानों पर आधारित फिल्में सम्मिलित की जा रही हैं. 17 से 23 दिसंबर तक खजुराहो में होने वाले फिल्म फेस्टिवल में युवा फिल्म निमार्ताओं के लिए भी एक प्रतियोगिता रखी गई है. 7 दिनों तक चलने वाले फेस्टिवल में कई बालीवुड कलाकार शामिल होंगे. फिल्म महोत्सव में इन विषयों पर केन्द्रित फिल्मों का चयन और प्रदर्शन किया जाएगा. महोत्सव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उप राष्ट्रपति एम वैकयानायडू के शामिल होने की संभावना है. श्रीवास्तव ने बताया कि खजुराहो फिल्म फेस्टिवल बुंदेलखंड के 3 प्रमुख शहरों में किया जाएगा, जिसमें खजुराहो, पन्ना और छतरपुर शामिल हैं. फिल्म फेस्टिवल में बालीवुड से जुड़ी कई फिल्मी हस्तियां शामिल होने वाली है, जिनमें मशहूर अभिनेता निर्माता निर्देशक, शेखर कपूर, प्रेम चोपड़ा, अनुराग बसु, रंजीत, जैकी श्राफ, भारती अचरेकर, पंकज पाराशर, सुधांशु सिंह, रमेश सिप्पी, कुलमति, मनमोहन, किरण जुनेजा, अभिनेत्री सुष्मिता मुखर्जी आदि के नाम शामिल हैं. फेस्टिवल में भारतीय फिल्मों के अलावा 30 से 35 विदेशी फिल्में भी प्रदर्शित की जाएंगी.बुधवार, 13 दिसंबर 2017
फिल्म फेस्टिवल में रुबरु होंगे टपरा टाकीज से
तीसरा खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 17 से 23 दिसम्बर तक होगा. फेस्टिवल में इस बार सिने प्रेमियों को टपरा (अस्थायी) टाकीज से रुबरु होने का अवसर मिलेगा. यह जानकारी आयोजन समिति के प्रमुख और प्रयास प्रोडक्शन की ओर से दी गई. बताया गया कि इस बार कनाडा फिल्म उद्योग भी भागीदार होगा. उन्होंने बताया कि फेस्टिवल की खास बात ये होगी कि सिने प्रेमियों को टपरा (अस्थीय)टाकीज से रूबरू होने का अवसर मिलेगा. ये टपरा (अस्थीय) टाकीज अस्थाई रूप से लोगों के लिए बनाई जा रही है, क्योंकि बुंदेलखंड में सिनेमाघर कम ही हैं. इस टपरा टाकीज में चार प्रमुख विषय पर विचार किया जाएगा. इन विषयों में महिला सशक्तिकरण, देश की रक्षा में जुडे जवान, देश के अन्नदाता किसान और देश का सुनहरा आज और कल -नौजवान शामिल हैं. खजुराहो फिल्म फेस्टिवल में इस बार जनजातीय, बच्चों, पर्यावरण, वन्य जीवन, खेल और किसानों पर आधारित फिल्में सम्मिलित की जा रही हैं. 17 से 23 दिसंबर तक खजुराहो में होने वाले फिल्म फेस्टिवल में युवा फिल्म निमार्ताओं के लिए भी एक प्रतियोगिता रखी गई है. 7 दिनों तक चलने वाले फेस्टिवल में कई बालीवुड कलाकार शामिल होंगे. फिल्म महोत्सव में इन विषयों पर केन्द्रित फिल्मों का चयन और प्रदर्शन किया जाएगा. महोत्सव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उप राष्ट्रपति एम वैकयानायडू के शामिल होने की संभावना है. श्रीवास्तव ने बताया कि खजुराहो फिल्म फेस्टिवल बुंदेलखंड के 3 प्रमुख शहरों में किया जाएगा, जिसमें खजुराहो, पन्ना और छतरपुर शामिल हैं. फिल्म फेस्टिवल में बालीवुड से जुड़ी कई फिल्मी हस्तियां शामिल होने वाली है, जिनमें मशहूर अभिनेता निर्माता निर्देशक, शेखर कपूर, प्रेम चोपड़ा, अनुराग बसु, रंजीत, जैकी श्राफ, भारती अचरेकर, पंकज पाराशर, सुधांशु सिंह, रमेश सिप्पी, कुलमति, मनमोहन, किरण जुनेजा, अभिनेत्री सुष्मिता मुखर्जी आदि के नाम शामिल हैं. फेस्टिवल में भारतीय फिल्मों के अलावा 30 से 35 विदेशी फिल्में भी प्रदर्शित की जाएंगी.
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें