बुधवार, 13 दिसंबर 2017

ठंड दिखाएगी असर, छाएगा कोहरा


राजधानी सहित प्रदेश में अब ठंड अपना असर दिखाएगी. राज्य के कुछ हिस्सों में कोहरा भी छाएगा और कहीं-कहीं बारिश भी होगी.  प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई हिस्सों में आज बुधवार को आसमान में बादल छाए रहे, जिससे ठंड का असर कम हुआ, मगर मगर मौसम विभाग का मानना है कि आसमान के साफ होते ही राज्य में ठंड का असर दिखाई देगा. आगामी 24 घंटों में राज्य में कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के कारण दक्षिणी और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं. इस वजह से तापमान में उछाल आया है.
मौसम विभाग का पूवार्नुमान है कि आगामी 24 घंटों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. वहीं ग्वालियर, चंबल, रीवा सागर संभागों के जिलों के अलावा अन्य जिलों में भी कोहरे का असर दिखाई देगा. राज्य में जारी मौसम के बदलाव से तापमान में उछाल आया है. मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 13.6, ग्वालियर का 13.5 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 29.4 डिग्री सेल्सियस सेल्सियस, ग्वालियर का 27.3 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रहा.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें