मंत्री के जवाब से नाराज हुए कांग्रेस विधायक
राज्य विधानसभा में आज प्रोटोकाल को लेकर कांग्रेस विधायक और मंत्री के बीच जमकर तकरार हो गई. तकरार के बाद सदन में कांग्रेस विधायकों ने हंगामा कर दिया. कांग्रेस विधायक का आरोप था कि सरकारी कार्यक्रमों में विधायक को न बुलाकर भाजपा के पदाधिकारियों को बुलाया जा रहा है.
प्रश्नकाल के दौरान यह मामला कांगे्रस के लाखन सिंह यादव ने उठाया था, उनका कहना था कि भितरवार में आयोजित कृषक संगोष्ठी में प्रोटोकाल के तहत उन्हें आमंत्रण नहीं दिया. इसके विपरीत क्षेत्र के कई भाजपा नेताओं को इसमें बुलाया गया. उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से प्रोटोकाल के उल्लंघन की शिकायत की. उनके इतना कहते ही कांग्रेस के विक्रम सिंह, गोविंद सिंह, सचिन यादव, मधु भगत सहित अनेक सदस्य अपने स्थान पर खड़े हो गए और प्रोटोकाल का पालन न होने की बात कहने लगे. इस पर राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि भाजपा नेता क्यों नहीं जा सकते, ऐसे कार्यक्रम में योग्यता के आधार पर लोगों को बुलाया जाता है. उनके इतना कहते ही कांग्रेस विधायक फिर हंगामा करने लगे. नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि विधायकों के प्रोटोकाल पर अध्यक्ष को फिर से व्यवस्था देनी चाहिए. उन्होंने सरकारी कार्यक्रमों में भाजपा पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि बनाए जाने पर एतराज जताया. विवाद को बढ़ता देखकर सदन में विपक्ष के विधायकों ने भी जमकर हंगामा किया. हंगामा करीब 20 मिनट तक चलता रहा. इस दौरान विधायक अपने प्रश्न भी नहीं पूछ पाए. इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष डा. सीतासरण शर्मा ने प्रश्नकाल का समय पूरा होने का हवाला देते हुए प्रश्नकाल समाप्त कर दिया.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें