गुरुवार, 14 दिसंबर 2017

नसबंदी कराने आई महिलाओ के सिर पर लगाए स्टीकर

मध्यप्रदेश के  बुरहानपुर जिला मुख्यालय पर जिला अस्पताल में  कर्मचारियों की बदसलूकी और लापरवाही का मामला सामने आया है.  जिला अस्पताल मे सरकारी योजना के तहत नसबंदी करवाने पहुंची महिलाओं की जब नसबंदी हो चुकी उसके बाद महिलाओं को वार्ड मे भर्ती कर लाया गया. यहां कर्मचारियों ने अपनी याद्दश्त के लिए जिन महिलाओ को इंजेक्शन लग चुके निशानदेही के लिए उनके माथे पर रिमार्क किया हुआ स्टीकर चिपका दिया गया, जैसे की वेटेनरी चिकित्सालय में पशुओं को चिपकाया जाता है.  बाद  में लापरवाही छिपाने के लिए महिलाओं के साथ हुए अशोभनीय व्यवहार के लिए जहां सिविल सर्जन डॉ शकील अहमद  ने खेद जताया वहीं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारीयो को फटकार लगाते हुए आगे से इस तरह की लापरवाही से बचने के लिए चेतावनी भी दी, लेकिन कर्मचारियों पर कार्यवाही की बात पर टाल गये.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें