गुरुवार, 14 दिसंबर 2017

गैंगरेप के बाद जिंदा जलाई छात्रा की मौत

मध्यप्रदेश के सागर जिले में गैंगरेप के बाद जिंदा जलाई गई नाबालिग छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई. पीड़िता का एक हफ्ते से अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने वारदात में शामिल दोनों आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था.  सागर जिले में बीते दिनों दो युवकों ने आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया. किशोरी के शोर मचाने पर युवकों ने उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी. किशोरी की हालत पहले दिन से ही गंभीर बनी हुई थी. भानगढ़ थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) और जांच अधिकारी महेंद्र सिंह धाकड़ ने घटना के बाद बताया था कि, देवल गांव में किशोरी अपने घर पर अकेली थी तभी दो युवक वहां पहुंचे और उससे छेड़छाड़ करने लगे. आरोप है कि बाद में किशोरी को आग के हवाले कर दिया गया. किशोरी की हालत गंभीर थी और उसे सागर के चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया था. किशोरी के चाचा ने  बताया, उनकी भतीजी घर पर अकेली थी तभी राघवेंद्र व शुभम नाम के दो युवक आए. दोनों ने किशोरी से छेड़छाड़ और दुष्कर्म किया. किशोरी के शोर मचाने पर आरोपियों ने उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी. वह किसी तरह घर से बाहर निकली तो पड़ोसियों ने आग बुझाई.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें