कई सेंटरों पर सर्वर डाउन के चलते नहीं दे सके परीक्षा, किया हंगामापटवारी परीक्षा के दूसरे ने आज रविवार को भी कुछ सेंटरों पर सर्वर डाउन होने के कारण परीक्षार्थी परीक्षा नहीं दे पाए. सेंटरों पर जब सर्वर डाउन होने की जानकारी मिली तो अफरा-तफरा का माहौल निर्मित हो गया.
राजधानी में आज रविवार को कई परीक्षा केंद्र में सैकड़ों आवेदक परीक्षा से वंचित रहे. इसका कारणण था सिर्फ एक, टीसीएस कंपनी का सर्वर डाउन और बायोमेट्रिक से वेरिफीकेशन नहीं होना है. इस पर व्यापमं ने सफाई देते हुए कहा कि आज सर्वर की कोई समस्या नहीं आई है. 8 बजे आवेदकों को रिपोर्टिंग टाइम दिया था, लेकिन वे विलंब से पहुंचे. इसलिए उन्हें परीक्षा में शामिल नहीं किया गया है. वहीं राजधानी में एक सेंटरों पर परीक्षार्थी सर्वर डाउन होने के कारण परेशान होते रहे. परीक्षार्थियों के समय पर पहुंचने के बाद भी सेंटरों में प्रवेश नहीं दिया गया. परीक्षा से वंचित रहने के कारण छात्रों ने हंगामा भी किया, मगर उसका कोई असर नहीं हुआ. राजधानी के अलावा इसी तरह की शिकायतें प्रदेश में अन्य सेंटरों से भी मिली है. आज जब सर्वर डाउन के कारण परीक्षार्थी परीक्षा नहीं पाए तो कुछ परीक्षार्थी नाराज होकर मुख्यमंत्री निवास पर भी पहुंचे और अपनी व्यथा अधिकारियों को सुनाते रहे.
नकल कर रहा था जीजा
पटवारी परीक्षा को लेकर जहां सर्वर डाउन होने के चलते हजारों की संख्या में छात्र परीक्षा नहीं दे पाए, वहीं नकल कराने के आरोप में पुलिस ने जीजा-साले को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि सागर स्थित स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी में अरविंद प्रजापति परीक्षा देने गए थे, जहां उनके जीजा परीक्षा हाल में ड्यूटी दे रहे थे. परीक्षा के दौरान सो अरविंद को नकल कराते हुए पाए गए. जब परीक्षा हाल में इस माजरे को दूसरे कर्मचारी ने देखा तो उसकी शिकायत की. इसके बाद सीसीटीवी कैमरे से पूरी घटना को देखा इसके बाद एफआईआर दर्ज कराई. इसके बाद जीजा और साले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें