सोमवार, 4 दिसंबर 2017

बोर्ड पेटर्न पर होगी छमाही परीक्षा

मध्यप्रदेश के स्कूलों में 9वीं से 12वीं तक की छमाही परीक्षाएं अगले सप्ताह से शुरू होंगी. इसके लिए विभाग ने पूरी तैयारियां कर ली हैं.  ये परीक्षाएं ठीक वैसे ही होंगी, जिस तरह से बोर्ड पैटर्न पर वार्षिक परीक्षाएं होती हैं. इनके प्रश्नपत्र भी इसी आधार पर बनाए जाएंगे. खास बात ये है कि परीक्षाएं खत्म होने के 10 दिन के भीतर स्कूलों को परिणाम भी घोषित करना होगा. परीक्षाएं 8 दिसंबर से शुरू हो रही हैं. पिछले चार-पांच साल से हाई स्कूल का परिणाम 55 फीसदी से भी नीचे जा रहा है. लाख जतन के बाद भी पास होने वाले छात्रों का प्रतिशत बढ़ नहीं रहा. इस कारण इस बार ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि छह माही परीक्षा समाप्त होते ही दस दिन के भीतर रिजल्ट भी घोषित कर दिया जाए. परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद इसकी समीक्षा की जाएगी. छात्रों ने सबसे ज्यादा गलती कहां की है और वार्षिक परीक्षा में कौन-कौन से संभावित प्रश्न हैं, उन्हें हल करवाया जाएगा. स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार छह माही परीक्षा के तुरंत बाद ही रेमेडियल कक्षाएं भी लगाई जाएंगी.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें