शुक्रवार, 5 जनवरी 2018

इनकम टैक्स अकाउंट हैक करने वाला गिरफ्तार

राजधानी में साइबर पुलिस ने इनकम टैक्स अकाउंट हैक करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है.आरोपी ने भतीजी को भरण पोषण भत्ता दिलाने के लिए यह सब किया था.
साइबर पुलिस के अनुसार राजधानी भोपाल के कोलार रोड पर रहने वाले हेमंत जैन ने शिकायत की थी कि उनका इनकम टैक्स अकाउंट किसी ने हैक कर लिया. इसकी जानकारी उन्हें तब लगी जब  उन्होंने इनकम टैक्स पर रजिस्टर्ड मेल आईडी चैक किया, जिस पर उन्होंने मेल पाया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके इनकम टैक्स रिर्टन आईडी कही एक्सेस की जा रही है. जैन की इस शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरु की जांच के दौरान यह पता चला कि कोई रजनीश जैन नामक युवक इस आईडी का उपयोग कर रहा है. पुलिस ने रजनीश की जानकारी जुटाई और उसे गिरफ्तार किया. रजनीश को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर चुकी थी. पूछताछ में रजनीश ने बताया कि उसने हेमंत जैन के आधार कार्ड, पेनकार्ड, डिजिटल सिग्नेचर पाने के लिए मुकेश बजाज नामक युवक का सहारा लिया. इसके बाद पुलिस मुकेश बजाज की तलाश कर रही थी, जिसे लंबे समय के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया. मुकेश ने पूछताछ में बताया कि हेमंत जैन उसका चाचा ससुर है. पारिवारिक विवादों के चलते भतीजी के भरण पोषण के लिए अदालत ने हेमंत को 3 हजार रुपए भरण पोषण के रुप में दिए जाने के आदेश दिए थे, जिसमें उसने भरण पोषण भत्ता अधिक चाहने के लिए इनकम टैक्स रिटर्न हैक किया था, जिससे डिजिटल सिग्नेचर का फर्जी वोटर आईडी एवं पेन कार्ड तैयार किए एवं हेमंत के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे. पुलिस ने मुकेश को गिरफ्तार कर आगे पूछताछ जारी रखी है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें