शुक्रवार, 5 जनवरी 2018

कस्तूबा गांधी बालिका विद्यालयों, होस्टलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

प्रदेश के 47 जिलों में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों एवं 51 जिलों में गर्ल्स हास्टलों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. इस आशय के आदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने कलेक्टरों को दिए हैं. 
प्रदेश में महिला सुरक्षा के अंतर्गत सरकार द्वारा दिए निर्देश के तहत सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत संचालित किए जा रहे कस्तूबा गांधी बालिका विद्यालयों एवं बालिका छात्रावासों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के निर्देश स्कूल शिक्षा विभाग ने कलेक्टरों को दिए हैं. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में कक्षा 6-8 वीं की लगभग 27 हजार बालिकाएं अध्ययनरत हैं तथा 324 बालिका छात्रावासों में लगभग 21 हजार बालिकाएं अध्ययनरत हैं. इनमें 75 प्रतिशत बालिकाएं अजाजजा, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक वर्ग की हैं जबकि 25 प्रतिशत गरीबी की रेखा के नीचे जावन यापन करने वाली. दरअसल पुलिस मुख्यालय ने 14 नवंबर 2017 तथा गृह विभाग ने 16 नवंबर 2017 को स्कूल शिक्षा विभाग से कहा था कि वह वह उक्त गर्ल्स स्कूल एवं हाॉस्टल में बालिकाओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए. इस पर राज्य शिक्षा केंद्र ने जिला कलेक्टरों से कहा है कि बालिकाओं की सुरक्षा-व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाना है जिसके अंतर्गत बालिका छात्रावासों में निजता का ध्यान रखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं. सर्व शिक्षा अभियान अंतर्गत संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं बालिका छात्रावास में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने हैं. कलेक्टरों को सीसीटीव कैमरे लगाते समय तीन बिन्दुओं पर ध्यान रखने का भी कहा गया है. उल्लेखनीय है कि राज्य शिक्षा केंद्र के अंतर्गत प्रदेश के 47 जिलों में 207 कस्तूरबा गांधी विद्यालय  संचालित हैं, जिनमें सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं तथा यह कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा. वहीं  51 जिलों में 324 गर्ल्स  हॉस्टलों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें