राज्य के स्कूलों में मतदाता जागरूकता विषय को लेकर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी. इनमें निबंध, वाद-विवाद, चित्रकला और स्लोगन प्रतियोगिताएं प्रमुख हैं. प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं. स्कूलों में यह प्रतियोगिताएं 12 जनवरी को होंगी.
निबंध प्रतियोगिता का विषय सुलभ और सरल चुनाव, राष्ट्रीय मतदाता दिवस का महत्व, निर्वाचन में मतदान का महत्व, मतदान की अनिवार्यता, आनलाइन वोटिंग, रखे गये हैं. वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय मतदान के लिए जरूरी है वोटर आई.डी., युवा ही लोकतंत्र का आधार हैं, आनलाइन वोटिंग एक बेहतर विकल्प, मजबूत लोकतंत्र महिलाओं की भागीदारी के बिना संभव नहीं है और मतदान की अनिवार्यता, होंगे. चित्रकला प्रतियोगिता में जो विषय रखे गये हैं, उनमें आदर्श मतदान केन्द्र, नि:शक्त मतदाताओं की सुविधाएं और मतदाता सहायता केन्द्र हैं. स्लोगन प्रतियोगिता के लिए मतदाता शिक्षा, नैतिक मतदान, बिना लालच, भय एवं जातिवाद के मतदान, चुनाव में महिलाओं की भागीदारी, लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका विषय रखे गए हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें