सोमवार, 8 जनवरी 2018

वकील की हड़ताल, अदालत में नहीं हुआ काम

वकीलों पर प्रदेश भर में हो रहे हमलों के विरोध में और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने सहित अन्य 5 सूत्री मांगों के समर्थन में आज प्रदेश भरकर वकील आज हड़ताल पर रहे.इसके चलते अदालत में आज लोग परेशान होते रहे. राजधानी भोपाल सहित प्रदेशभर में आज वकीलों ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार हड़ताल की. बार कौंसिल ने प्रदेश भर के वकीलों से सोमवार को अदालत में कामकाज में हिस्सा न लेने का निर्देश दिया था. इसके चलते आज  वकील अदालत पहुंचे और जमकर नारेबाजी की, इसके बाद काम बंद रखा.  राजधानी की अदालत में वकीलों के कामकाज ना करने का असर दिखाई दिया. अदालत में आज पेशी पर आए लोग परेशान होते रहे. कुछ वकील तो आज अदालत पहुंचे ही नहीं. कोर्ट परिस में सन्नाटा सा छाया रहा. वकीलों द्वारा आज की गई इस हड़ताल की सूचना पूर्व में ही दे दी गई थी. वकीलों की आज की हड़ताल वकीलों पर हो रहे हमले को लेकर प्रोटेक्शन एक्ट की मांग के अलावा अन्य मांगों को लेकर थी.  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें