शुक्रवार, 5 जनवरी 2018

राजधानी भोपाल में विंध्य महोत्सव, होगी प्रतियोगिताएं

नारायण त्रिपाठी
विंध्य एकता परिषद मध्यप्रदेश भोपाल के तत्वावधान में विंध्य महोत्सव का आयोजन 7 जनवरी, रविवार को आंबेडकर मैदान, तुलसीनगर, सेकेण्ड बस स्टाप पर किया गया है. महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया है.
परिषद के संरक्षक मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी, अध्यक्ष के.पी. द्विवेदी एवं महासचिव एस.के.एस. बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि भोपाल में निवासरत् विंध्यजन की एकता, आपसी सहयोग व पारंपरिक सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु आयोजित इस आयोजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान, विन्ध्य क्षेत्र के सभी मंत्री, विधायक सांसद व भोपाल के स्थानीय नेतृत्व को आमंत्रित किया गया है. विंध्य क्षेत्र की बघेली गायिका रमा द्विवेदी, कवि बाबूलाल दाहिया, हेमराज त्रिपाठी, रविशंकर चैबे व अन्य कलाकार प्रस्तुतियां देंगे.कार्यक्रम में 6 जनवरी को दोपहर 2 बजे से आंबेडकर मैदान में विंध्य विषय पर वाल पेंटिंग चित्रकला प्रतियोगिता होगी, जिसमें स्कूली बच्चे शामिल होंगे. 7 जनवरी को प्रात: 11 बजे से 12 बजे तक स्कूली बच्चों की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता होगी, इसमें विन्ध्य के सामान्य ज्ञान पर 50 प्रश्न पूछे जाएंगे. प्रतियोगिताओं में प्रथम विजेता को 11000, द्वितीय को 5100, तृतीय को 2100 का पुरूस्कार दिया जाएगा. दोनों वर्गों में दस-दस सांत्वना पुरूस्कार भी दिये जाएंगे.  मुख्य कार्यक्रम 7 जनवरी को दोपहर 12 बजे आरंभ होगा, इसमें भोपाल में निवासरत विंध्यजन में से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले जनों व छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें