व्यापमं घोटाले के व्हिसल ब्लोअर डा. आनंद राय को दो अज्ञात लोगों ने जान से मारने की धमकी दी है. पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों का पता लगाने में जुटी है. संयोगितागंज थाना से मिली जानकारी के अनुसार डा. आनंद राय ने शिकायत दर्ज करायी है कि गुरुवार रात को उनके मोबाइल पर दो अलग अलग लोगों ने फोन लगाकर व्यापंम मामले से दूर रहने को कहा है. सलाह न मानने पर उन्हें जान से हाथ धो बैठने की धमकी दी है. पुलिस डा. राय के मोबाइल पर आये नंबरों की जांच कर रही ताकि धमकी देने वाले का पता लगाया जा सकें.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें