रविवार, 7 जनवरी 2018

स्वच्छता सर्वेक्षण में पुलिस का सहयोग लेगी नगर निगम

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर नगर निगम ने फैसला लिया है कि स्वच्छता सर्वेक्षण में वह पुलिस का सहयोग लेगी.  यह फैसला रविवार को बुराहनपुर में  स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 के तहत बहादरपुर रोड स्थित राजस्थानी भवन में पुलिस एवं नगर निगम के अधिकारियों-कर्मियों की आयोजित समन्वय बैठक लिया. बैठक में महिला एवं बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनिस भी उपस्थित थी.  उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी, आचार्य कृपलानी जैसे महापुरूषों ने भी इस कार्य में खुद योगदान देकर औरों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया है. हमें तो सिर्फ एक जिम्मेदार और समझदार नागरिक भर बनना है. चिटनिस ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से प्रत्येक थाने के बीट प्रभारी उस बीट का वाट्सऐप गु्रप बनाकर उस गु्रप में पुलिस एवं नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों को आपस में जोड़े, जिससे एक-दूसरे से जुड़ सकेंगे और आपसी समन्वय स्थापित होगा. उन्होंने कहा कि नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों का एक यूनिफार्म (ड्रेसकोड) लागू किया जाए, जिससे एक अलग ही पहचान हो सकेंगी.  चिटनिस ने कहा कि अगर पुलिस के सामने कोई गंदगी करता एवं थूकता दिखाई दे और उसें वह पुलिस अधिकारी-कर्मी गंदगी करने से रोके तो उसका दबाव और प्रभाव अलग ही पड़ता है.  बैठक को पुलिस अधीक्षक पंकज श्रीवास्तव, निगमाध्यक्ष मनोज तारवाला एवं निगमायुक्त पवनसिंह ने भी संबोधित करते हुए अपने सुझाव रखें. पुलिस अधीक्षक पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि नगर निगम के कंट्रोल रूम में पुलिस का वायरलेस सिस्टम स्थापित किया जाएगा, इससे पुलिस-नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों में काम करने में आसानी होगी. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें