आदिवासी मीना, माझी, कीर, पारधी अधिकार संरक्षण परिषद द्वारा अपनी लंबित मांगो को लेकर राजधानी भोपाल के शाहजहांनी पार्क में तीन तीन दिवसीय धरने की शुरुआत कर की। परिषद के अध्यक्ष एडवोकेट संतोष मीना ने बताया कि मीना, माझी, कीर, पारधी जनजाति के संबंध में अनुशंसा भेजने के संदर्भ में की गई मुख्यमंत्री और भाजपा के घोषणा पत्र 2013 के पालन के लिए तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन, संवैधानिक अधिकार रैली और मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया है । धरने के पहले दिन मीना, माझी, कीर, पारधी समाज के 12 वरिष्ठ पदाधिकारी क्रमिक भूख हडताल पर बैठे। संतोष मीना ने यह भी कहा कि शांतिपूर्ण धरने एवं रैली के बाद भी सरकार हमारी उपजातियों को जनजाति में शामिल नही करती है वे सभी समाज के संगठनों के साथ बैठकर आगामी रणनीति बनायेंगे।
परिषद के प्रवक्ता एवं महामंत्री टीकाराम रायकवार ने बताया कि 3 जून को संवैधानिक अधिकार रैली निकाली जायेगी इस रैली में प्रदेश के विभिन्न जिलों समाज हजारो लोग शामिल होकर शाहजहांनी पार्क से नीलम पार्क चैराहे तक पैदल चलकर अपने संवैधानिक अधिकार के लिए आवाज बुलंद करेंगे। यहां परिषद के पदाधिकारी राज्यपाल के नाम अधिकारियों को ज्ञापन सौपेंगे। इसी दिन शाम को रविन्द्र भवन के मुक्ताकाश मंच पर समाज की विशाल आमसभा का आयोजन किया गया है। जिसमें समाज के लोग रोष प्रकट करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ हुंकार भरेंगे। परिषद ने चेतावनी भी दी है कि यदि उनकी मांगे पर समय रहते निर्णय नही लिया तो वे आने वाले विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेंगे। आमसभा के बाद परिषद का प्रतिनिधी मंडल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान से मुलाकात कर उन्हें भाजपा के घोषणा पत्र और उनका किया वायदा याद दिलायेगा।
ये बैठ क्रमिक भूख हडताल बैठ
एडवोकेट संतोष मीना प्रदेशाध्यक्ष, टीकाराम रायकवार प्रवक्ता एवं महामंत्री, रमन सिंह पारधी, वरसत पारधी, आनंद रैकवार, अमित रायकवार, आशा रैकवार, लीलेन्द्र सिंह मीना, झनक सिंह मीणा, महेश मीना, लीला, विशाल मीणा, संतोष मीणा क्रमिक भूख हडताल पर बैठे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें