शनिवार, 2 जून 2018

शपथ पत्र भरवाकर शराबी पिता को सौंपे बच्चे

चाइल्ड लाइन भोपाल में कुछ दिनों पहले होशंगाबाद रोड स्थित एक मॉल के पीछे स्थित बस्ती से एक शराबी पिता का अपने बच्चों को पिटने का मामला पहुंचा था। मां के गुजर जाने के बाद पिता अपनी दो बालिकाओं और एक बालक के साथ हर रोज मारपीट करता था। चाइल्ड लाइन ने तीनों बच्चों को रेस्क्यू कर लिया और मामले की जांच की गई।इसकी जांच रिपोर्ट शुक्रवार को चाइल्ड लाइन और जिला बाल संरक्षण इकाई ने बाल कल्याण समिति(सीडब्ल्यूसी) को सामाजिक जांच रिपोर्ट सौंपी।
इस जांच रिपोर्ट में पांच बिंदुओं के आधार पर तीनों बच्चों को उनके परिजनों को सौंपा गया। उसके शराबी पिता और दादी से शपथ पत्र भरवाकर सौंपा गया। इसमें तीनों बच्चों को दादी या पिता द्वारा स्कूल में दाखिला एक संस्था के माध्यम से कराया जाएगा। हर महीने चाइल्ड लाइन की टीम तीनों बच्चों की मॉनीटरिंग करेगी, दादी या पिता द्वारा बच्चों से शादी समारोह या अन्य कहीं भी कार्य नहीं करवाया जाएगा। अगर बच्चों के साथ फिर से मारपीट होता है तो पड़ोसी इसकी सूचना देंगे। दादी एवं पिता द्वारा तीनों बच्चों को प्रत्येक माह में तीन दिन सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश करना होगा, बच्चों को बाहर ले जाने के लिए सीडब्ल्यूसी भोपाल से अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

अर्चना सहाय, डायरेक्टर, चाइल्ड लाइन ने बताया कि तीनों बच्चे शुरू से ही पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराना चाहते थे, बस समझाने के लिए कहते थे। पिता व दादी से शपथ पत्र भरवाकर सौंपा गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें