शनिवार, 2 जून 2018

भूख हड़ताल पर बैठें साक्षरता प्रेरकों का हुआ स्वास्थ्य खराब ..


साक्षर भारत योजनान्तर्गत कार्यरत संविदा  प्रेरकों ने साक्षरता संविदा प्रेरक मोर्चा मध्यप्रदेश के तत्वाधान में संविदा की श्रेणी में रखते हुए नियमितीकरण करने की मांग को लेकर सोमवार से लगातार धरना पर बैठें साक्षरता संविदा प्रेरक मोर्चा भोपाल मध्यप्रदेश के राजू जाट सिरोही प्रदेश अध्यक्ष  का स्वास्थ्य खराब होने के बाद 108 एंबुलेंस की सहायता से  1250 अस्पताल  में हुए भर्ती कराया गया उनके साथ बैठे राजेश अहिरवार प्रदेश कोषाध्यक्ष, संदीप गुप्ता प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष अँजेश बमान्या  प्रदेश महामंत्री कैलाश वर्मा प्रकाश अहिरवार  सहित 7 लोग की हालत हुई नाजुक भूख हड़ताल पर  तीसरे दिन भी बैठें .
   साक्षरता संविदा प्रेरक मोर्चा मध्यप्रदेश के प्रदेश मीडिया प्रभारी संदीप गुप्ता ने बताया कि 15 मई  से निरन्तर ग्राम पंचायत स्तर से लेकर जनपद पंचायत स्तर, जिला कार्यालय होते हुए 28 मई  को भोपाल में निरन्तर सांकेतिक हड़ताल करते आ रहें है इस द्वारान कोई भी सुध लेने नही आया , उनकी मांग है कि जब तक नियमितीकरण नहीं किया जाएगा , तब तक हड़ताल जारी रहेंगी .
  ओ एल मंडलोई  अपर संचालक  राज्य शिक्षा केंद्र  भोपाल  को ज्ञापन सौंपा  एवं अपनी पीड़ा के बारे में अवगत कराया की प्रदेश में कार्यरत 23930 संविदा प्रेरकों को संविदा का दर्जा देते हुए नियमितीकरण करें, इस हेतु साक्षरता संविदा प्रेरक के प्रदेश अध्यक्ष राजू जाट सिरोही,प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश अहिरवार संदीप गुप्ता प्रदेश मीडिया प्रभारी अँजेश जी कैलाश जी वर्मा सूरज रावत किशोरी लाल जी  मुन्ना लाल पाल जी  शिवदयाल अहिरवार  अमित सूत्रकार  कालीचरण अहिरवार  पंचम लोधी बाबूलाल अहिरवार जी सहित तमाम साक्षरता  प्रेरक इस दौरान उपस्थित रहे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें