कांग्रेस की सत्ता बदलो- संविधान बचाओ यात्रा का समापन आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष कमलनाथ ने किया. सांसद राजमणि पटेल के नेतृत्व में चालीस दिन पहले रीवा जिले के सेमरिया से यह यात्रा शुरू हुई थी.
करीब सौ से अधिक विधानसभा क्षेत्रों का सफर तय कर यह यात्रा आज भोपाल पहुंची. यहां कार्यकर्ताओं ने संविधान बचाने के लिए कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया. आज सुबह सैकड़ों वाहनों के काफिल के साथ यात्रा बैरसिया से शुरू हुई. बैरसिया से हर्रीखेड़ा, हिनौती, दुपडीया, ईटखेड़ी, लांबाखेड़ा,करोंद होते हुए यात्रा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय आई. यात्रा को नेतृत्व कर रहे सांसद राजमणि पटेल ने बताया कि 51 जिलों के छह सौ गांवों से गुजरी यह यात्रा ने आठ हजार किलोमीटर का सफर तय किया है. यात्रा का समापन पर कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों से प्रदेश की आम जनता त्रस्त हो चुकी है. प्रदेश में इस समय असुरक्षा का वातावरण है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर इस सरकार को बदलने के लिए लोगों को जाग्रत करना है. इस अवसर पर प्रदेश संगठन प्रभारी दीपक बावरिया ने भी सभा को संबोधित किया.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें