गुरुवार, 2 जनवरी 2020

विधानसभा परिषद के गठन की तैयारी शुरु


जनसंपर्क मंत्री पी.सी. शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि विधान परिषद के गठन की तैयारी शुरू हो गई है. इस सबंध में कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव पेश किया जाएगा. कैबिनेट की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा.
शर्मा ने आज मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने के बाद विधान परिषद के गठन की कवायद शुरू हो जाएगी. मध्यप्रदेश क्लियररेंस एक्ट 2019 को लेकर उन्होंने कहा कि अब उद्योगपतियों को मंजूरी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा. आवदेन देने के साथ ही 24 घंटे के अंदर ज्यादा से ज्यादा मंजूरियां मिल सकेंगी. इस दौरान उन्होंने केंद्र पर मंहगाई बढ़ाने का आरोप लगाते हुए प्याज के दाम सस्ते करने का अनुरोध किया है.
जनसंपर्क मंत्री शर्मा ने कहा कि नोटबंदी ने देश के लोगों परेशान कर दिया है. केंद्र सरकार जनता को फायदा देने के लिए काम करे. संघ के राष्ट्रीय अधिवेशन और अमित शाह के दौरे पर निशाना साधने हुए मंत्री शर्मा ने कहा कि जनता भी सीएए और एनआरसी को लेकर सड़को पर है. मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 25 दिसंबर को सीएए और एनआरसी को लेकर स्थिति साफ कर दी है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें