![]() |
| सुनीता पटेल |
मध्यप्रदेश के गाडरवारा से कांग्रेस की विधायक सुनीता पटेल ने कहा कि कांग्रेस, प्रशासन और अपनों से उन्हें धोखा मिला है. वे इसी वजह से रेत खनन को लेकर नर्मदा मां को दी हुई कसम पूरी नहीं कर पाई. साथ ही उन्होंने कहा कि रेत खदान बंद नहीं हुई तो वे विधानसभा में धरना प्रदर्शन करेंगी.
राज्य के नरसिंहपुर जिले में नर्मदा के बरमान घाट पर चल रहे बरमान मेले में आयोजित समारोह में शामिल होने विधायक सुनीता पटेल पहुंची थी. मेले में आयोजित कार्यक्रम में विधायक के अलावा विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति, चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. विजयलक्ष्मी साधौ, मंत्री लखन घनघोरिया, स्थानीय विधायक संजय शर्मा, विधायक जालम सिंह पटेल भी पहुंचे थे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस विधायक सुनीता पटेल ने अफसोस जताते हुए कहा कि मैं मां नर्मदा की कसम पूरी नहीं कर पाई, चुनाव के पहले घोषणा पत्र में जनता से रेत खनन रोकने का किया था वादा. साथ ही रेत खदान बंद नहीं हुई तो विधानसभा में धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी देते हुए बयान दिया. कांग्रेस की विधायक पटेल ने कहा कि कांग्रेस, प्रशासन और अपनों से उन्हें धोखा मिला है, वे इसी वजह से रेत खनन को लेकर नर्मदा मां को दी हुई कसम पूरी नहीं कर पाई, साथ ही कहा कि गाडरवारा में रेत की खदानें और खनन बंद नहीं हुआ तो वे विधानसभा में इसके खिलाफ धरना देगी, प्रशासन की अनदेखी से थाना क्षेत्रों से अवैध रूप से रेत भरकर ट्रक का परिवहन हो रहा है.
वहीं इस मामले में कांग्रेस विधायक के आरोपों को निराधार बताते हुए कलेक्टर दीपक सक्सेना ने कहा कि विधायक पटेल का दर्द यह है कि नर्मदा नदी से रेत का खनन पूरी तरह से हो जाएं. इस मामले पर सत्ता पक्ष और प्रशासन उनके साथ है पहले से रेत खदान के आंवटन हुआ है तो खनन को रोका नहीं जा सकता. हालांकि ये शासन की नीति का मामला है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें