गुरुवार, 2 जनवरी 2020

सत्ता के नशे में कुंभकर्णी नींद सो रही सरकार


मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर कमलनाथ सरकार पर जमकर निशाना साधा हैं. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सत्ता के नशे में कुंभकर्णी नींद सो रही है. बेटियों के जीवन और सम्मान पर घनघोर अंधेरा है.
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नये साल के शुरुआत के बाद आज राज्य की कमलनाथ सरकार पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने ट्वीट के जरिए घटित घटनाओं की फोटो लगाकर सरकार पर हमले की शुरुआत की है. चौहान ने ट्वीटर पर लिखा है कि सरकार सत्ता के नशे में कुम्भकर्णी नींद सो रही हैं. बेटियों के जीवन और सम्मान पर घनघोर अंधेरा हैं. कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई हैं, ऐसी निकम्मी सरकार मैंने आज तक नहीं देखी.
दूसरे ट्वीट में उन्होंने अतिथि विद्वानों के साथ हो रही अनदेखी को लेकर कमलनाथ सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि अतिथि विद्वानों के साथ सरकार छल कर रही हैं. एक के बाद एक अपना वचन तोड़ रही हैं. अब नौबत यहां तक आ गई है कि अतिथि विद्वानों को अपना विरोध दर्ज कराने के लिए अपने खून के दीप जलाने पड़ रहे हैं. क्या यह सरकार इनके प्राण लेकर ही मानेगी? पूर्व मुख्यमंत्री ने लिखा है कि हमने पोषण आहार बनाने का कार्य स्वसहायता समूहों को सौंपा था लेकिन कांग्रेस सरकार ने यह कार्य एमपी एग्रो को सौंपने का निर्णय लिए जिससे ठेकेदारों को बैकडोर से एंट्री मिलेगी. इससे भ्रष्टाचार को और बढ़ावा मिलेगा. पोषण आहार के काम में ठेकेदारों का प्रवेश नहीं होना चाहिए. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें