मंगलवार, 7 जनवरी 2020

देश के लिए घातक हैं केन्द्र की योजनाएं


राजधानी भोपाल के उपनगर बैरागढ़ के आकाश पिकनिक हट में अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय विशारद प्रशिक्षण शिविर  में शिविरार्थियों को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं देश के लिए घातक सिद्ध हो रही है . 
गौरव वल्लभ ने अपने उद्बोधन में कहा कि मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में नोटबंदी, जीएसटी, किसानों एवं मनरेगा की योजनाओं के बाद अब नागरिक संशोधन बिल जैसे तुगलकी फरमान जारी कर देश की साम्प्रदायिकता एकता, अखंडता, राष्ट्रीयता, तथा आर्थिक व्यवस्थाओं से छेड़छाड़ कर देश के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. वल्लभ ने आर्थिक मुद्दों पर चर्चा करते हुए कहा कि आज देश 45 साल की सबसे बेरोजगारी से गुजर रहा है पिछले एक साल में डीजल पेट्रोल के दामो में बेहताशा वृद्धि हो रही है बैंकों में एनपीए सर्वोच्च अपने स्तर पर है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने आर्थिक व्यवस्था को तीन गोली मारी है पहली गोली नोटबंदी के द्वारा मारी जिससे पूरा का पूरा असंगठित क्षेत्र खत्म हो गया, दूसरी गोली गलत तरीके से जीएसटी लागू करके मारी गई जिससे पूरा का पूरा संगठित क्षेत्र खत्म हो गया और तीसरी और अंतिम गोली किसानों और मनरेगा की योजनाओं में कटौत्री करके मारी जिससे पूरी की पूरी इकानामी खत्म हो गयी.
शिविर में अखिल भारतीय 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें