
प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा द्वारा आज दिए गए धरने में भाजपा के दिग्गज नेताओं ने शिरकत की. राजधानी भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंंह चौहान के नेतृत्व में यह धरना दिया गया तो इंदौर में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह और उज्जैन में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव के नेतृत्व में भाजपा ने धरना देकर ज्ञापन सौंपा.
मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर और ग्वालियर सहित प्रदेश के अन्य शहरों में मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा ने प्रदर्शन किया. धरने के दौरान भाजपा द्वारा प्रदेश सरकार द्वारा माफिया अभियान पर सवाल उठाए गए, जिसमें कमजोर लोगों को निशाना बनाकर, रसूखदारों से वसूली करने का आरोप लगाया गया. इसके साथ ही भाजपा नेताओं ने कहा कि हमारी सरकार के दौरान प्रदेश में ट्रांसफर उद्योग नहीं चलता था. इस दौरान बड़ी संख्या में यहां पुलिस बल तैनात रहा. राजधानी भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के नेतृत्व में यह धरना दिया गया. धरने के लिए दोपहर से ही कार्यकर्ताओं का पहुंचना शुरु हो गया था. इस अवसर पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि माफिया और अतिक्रमण के नाम पर सरकार भाजपा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई कर रही है. कांग्रेस सरकार द्वारा यह भेदभाव किया जा रहा है, जो अनुचित है. उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी हित और कार्यकर्ता के हित में लड़ाई जारी रखेगी. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अतिक्रमण के नाम पर आमजन और भाजपा कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है. भाजपा के इस धरना प्रदर्शन में इंदौर में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह, जबलपुर में नरोत्तम मिश्रा, उज्जैन में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव और ग्वालियर में सांसद विवेक शेजवलकर के नेतृत्व में धरना देकर कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां दी.
हम सरकार के हर अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे
उन्होंने कहा कि प्रदेश में शराब माफिया, भू माफिया, परिवहन माफिया सक्रिय है. इन पर कार्रवाई नहीं हो रही है, लेकिन गरीबों पर अतिक्रमण के नाम पर जुल्म ढ़ाया जा रहा है. हम सरकार के हर अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि जब हम सिसकते हैं, तो आसमां सिसकता है और जब हम बदलते हैं, तो इतिहास बदल जाता है, इसलिए हमें छेड़ो मत. हम जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं पर जुल्म नहीं करने देंगे. सरकार के हर जुल्म के खिलाफ लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार माफियाओं के नाम पर गरीब नागरिकों को परेशान कर रही है. बड़े तालाब पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है, क्योंकि उन्होंने सरकार को धमकी दे रखी है कि इधर देख मत लेना, नहीं तो...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें