स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में भोपाल को नंबर-1 बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों का महापौर आलोक शर्मा ने निरीक्षण किया. महापौर आलोक शर्मा, निगमायुक्त विजय दत्ता और निगम के अधिकारियों ने बाइक रैली निकालकर क्षेत्र का दौरा किया. वहीं महापौर और नगर निगम कमिश्नर ने कोलार के रहवासियों से चाय पर चर्चा की.
बाइक रैली के दौरान लोगों को स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई है, साथ ही लोगों से शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए सहयोग भी मांगा. चाय पर चर्चा के दौरान स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर क्षेत्रवासियों को जानकारी दी और किस तरह शहर को स्वच्छता में नंबर-1 बनाना है, इसको लेकर समझाइश दी. इस दौरान महापौर में कई क्षेत्रों में लोगों से चाय पर चर्चा की और उनसे अपील की कि अब राजधानी को स्वच्छता में नंबर एक पर लाना है. कचरा यहां-वहां नहीं फेंके, डस्टबिन में डालें. स्वच्छता के इस अभियान में नगर निगम कर्मचारियों का सहयोग आप करें.
राजधानी के सेकेंड बस स्टाप पर आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों ने भी हिस्सा लिया. इस अवसर पर नगर निगम कर्मचारियों और स्कूली विद्यार्थियों ने स्वच्छता रैली भी निकाली. रैली के दौरान स्कूली बच्चों ने लोगों से अपील की कि वे स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें. कचरे को डस्टबिन में डाले और नगर निगम कर्मचारियों को सहयोग करें.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें