दक्षिण मध्यप्रदेश में ओलावृष्टि के साथ हो सकती है बारिश
मध्यप्रदेश में एक बार फिर बेमौसम बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. मौसम विभाग ने दक्षिण मध्यप्रदेश में ओलावृष्टि के साथ बारिश होने की संभावना जताई है. राज्य के कई जिलों में आज तापमान में भी बढ़ौत्री हुई, मगर आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आएगी.
राज्य में एक बार फिर मौसम के करवट लेने के आसार नजर आ रहे हैं. पिछले दो दिनों से ठंड में आई कमी से लोगों को कुछ राहत मिली थी, मगर अब फिर राज्य में कड़ाके की ठंड के आसार नजर आ रहे है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में एक बार फिर बेमौसम बारिश होने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार कश्मीर के पास इस समय एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आ गया है, इसके प्रभाव से पंजाब और हरियाणा के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र को विकसित हो गया है, जो पूर्वी दिशा की ओर आगे बढ़ेगा. साथ ही एक ट्रफ रेखा का विस्तार मध्य प्रदेश के मध्य भागों से महाराष्ट्र के विदर्भ तक होगा.
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मध्य प्रदेश में कल बुधवार से कई क्षेत्रोें में एक बार फिर बारिश देखने को मिलेगी, साथ ही बारिश की तीव्रता भी बढ़ेगी. पूर्वी और दक्षिणी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ मध्यम बारिश भी देखने को मिल सकती है. राज्य के सीधी, सतना, उमरिया, दमोह, सागर, जबलपुर, मंडला और होशंगाबाद जैसे स्थानों पर इस दौरान अच्छी बारिश होने की संभावना है. हालांकि प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में मौसम लगभग सूखा ही रहेगा. उज्जैन, रतलाम, धार, नीमच आदि स्थानों पर बारिश होने के आसार नहीं हैं. इन इलाकों में बादल छाए रहेंगे, छिटपुट बारिश से इंकार भी नहीं किया जा सकता है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बारिश के दौरान दिन के तापमान में काफी कमी आने की संभावना है, जबकि सुबह के तापमान में दो से तीन डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है.
तापमान में आएगी गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में बुधवार से दक्षिणी हिस्से में बारिश होने की संभावना है. इसके चलते 9 एवं 10 जनवरी को राज्य के कई जिलों के तापमान में गिरावट आएगी. मौसम विभाग के अनुसार राजय के सागर, ग्वालियर चंबल संभागों के जिलों के अलावा नीमच एवं मंदसौर जिलों में आगामी 24 घंटों के दौरान बारिश होने की संभावना है. वहीं इन स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली चमकने की भी संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के बैतूल में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि प्रेदश का मौसम इस दौरान शुष्क रहा. मौसम विभाग के अनुसार रीवा, होशंगाबाद, भोपाल और ग्वालियर संभागों के जिलों का न्यूनतम तापमान इस दौरान बढ़ा है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें