मंगलवार, 14 जनवरी 2020

श्वेता के बाद आरोपी आरती दयाल से आयकर अधिकारियों ने की पूछताछ


बहुचर्चित हनीट्रैप मामला में आरोपी आरती दयाल को पूछताछ के लिए पुलिस इनकम टैक्स आॅफिस लेकर पहुंची है। आरती पर एक आईएएस अफसर से 1 करोड़ रुपए लेने का आरोप है. इसके पहले सोमवार को आयकर विभाग के अधिकारियों ने श्वेता जैन से पूछताछ की थी.
हनीट्रैप मामले में आरोपी आरती दयाल को मंगलवार सुबह पुलिस आयकर विभाग के दफ्तर के पिछले दरवाजे से अंदर लेकर पहुंची, इसके बाद आयकर विभाग के अधिकारियों ने आरती से पूछताछ शुरू की. आरती पर आईएएस से एक करोड़ रुपए लेने का आरोप है. इसके पहले कल श्वेता विजय जैन से अधिकारियों ने सोमवार को पूछताछ की थी.
उल्लेखनीय है कि चार्जशीट में पुलिस ने बरामदगी के जो दस्तावेज पेश किए हैं, उसमें लिखा है कि आरती दयाल के घर से 10 करोड़ रुपए से ज्यादा के तीन चेक मिले हैं. 7 फरवरी 2019 को आईसीआईसीआई बैंक का दस करोड़ का, 10 अप्रैल 2018 का विजया बैंक का और 2.91 लाख और 90 हजार 349 रुपए का एक अन्य चैक भी मिला था. पुलिस ने इसके बारे में कोई खुलासा नहीं किया है. आरती दयाल से 10 करोड़ रुपए के चेक और जमीनों के महंगे सौदे और शासकीय अधिकारियों के तबादले से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं. आरती के घर से बरामद चेक के बारे में भी कोई खुलासा नहीं है. साथ ही, उस आईएएस के नाम का भी जिक्र नहीं है, जिसने ब्लैकमेलर्स गैंग को एक करोड़ रुपए दिए थे.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें