![]() |
| ज्योतिरादित्य सिंधिया |
मध्यप्रदेश की राजनीति में ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रदेश दौरे को लेकर हलचल तेज हो गई है. अपने चार दिवसीय प्रदेश दौरे के दौरान राजधानी प्रवास पर लंबे समय के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया एक साथ दिखाई देंगे. दोनों नेता एक साथ डिनर भी करेंगे. दोनों नेताओं के इस डिनर के कई मायने निकाले जा रहे हें.
कांग्रेस के वरिष्ष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का आज से चार दिवसीय प्रदेश दौरा शुरु हो गया है. सिंधिया के प्रदेश दौरे में अह्म राजधानी भोपाल प्रवास है. इसे लेकर उनके समर्थक सक्रिय हो गए है. सिंधिया 17
![]() |
जनवरी को राजधानी आएंगे. वे इस दिन लंबे समय के बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे. राजधानी प्रवास के दौरान वे मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ डिनर भी करेंगे. राजस्व मंत्री और सिंधिया समर्थक गोविंद राजपूत के यहां यह डिनर आयोजित किया गया है. इस डिनर के लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ को भी डिनर का न्योता भेजा गया है. सभी मंत्री विधायकों को भी डिनर में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा गया है.
मुख्यमंत्री कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ ही सपा, बसपा और निर्दलीय विधायकों को भी शामिल होने का न्योता भेजा है. आपको बता दें कि लंबे समय बाद किसी डिनर पार्टी में मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ सिंधिया एक साथ होंगे. सूत्रों की माने तो इस डिनर डिप्लोमेसी के जरिए सिंधिया अपने शक्ति प्रदर्शन की कोशिश में हैं, ताकि प्रदेश से राज्यसभा के लिए खाली होने वाली एक सीट पर उनकी दावेदारी मजबूत हो जाए, इसके अलावा डिनर कार्यक्रम में सिंधिया और कमलनाथ के बीच राजनीतिक हालातों को लेकर भी चर्चा होने की उम्मीद हैं. प्रदेश में निगम मंडलों में होने वाली राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर भी डिनर के दौरान चर्चा हो सकती हैं.


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें