रविवार, 5 जनवरी 2020

कैलाश के बचाव में उतरे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि सरकार जानबूझकर  भाजपा नेताओं को परेशान कर रही है. उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बयान को लेकर उनका बचाव किया और कहा कि मेरी कैलाश विजयवर्गीय से बात हुई उन्होंने बताया कि मैंने  (कैलाश विजयवर्गीय ने) ऐसे कोई बात नहीं की है.
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयर्गीय के बचाव में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह मैदान में उतर आए हैं. आज उन्होंने बयान दिया कि सरकार द्वारा भाजपा नेताओं को परेशान किया जा रहा है. राकेश सिंह ने कहा कि इंदौर में जनता की समस्या को लेकर कैलाश विजयवर्गीय धरने पर बैठे थे और अधिकारियों से मिलने की बात कही थी, लेकिन यह सरकार किसी की नहीं सुन रही है, बल्कि बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है.  सिंह ने कैलाश विजयर्गीय के बयान पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि मैंने कोई वीडियो नहीं देखा है. मेरी कैलाश विजयवर्गीय से बात हुई तो उन्होंने कहा कि मैंने ऐसी कोई बात नहीं की.
गौरतलब है कि बीते दिनों इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय के इंदौर में  आग लगाने वाले बयान का वीडियो वायरल हुआ था, इसे लेकर कांग्रेस लगातार उन पर हमला बोल रही है. मगर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह इस बात से अंजान बने हुए हैं और उनका बचाव करते नजर आ रहे हैं.
यही संस्कार संघ ने इन्हें दिए हैं: दिग्विजय
भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय को लेकर भी दिग्विजय सिंह ने हमला बोला है. उन्होंने विजयवर्गीय को लेकर ट््वीट किया कि कैलाश विजयवर्गीय ने जो कुछ कहा है उनकी गलती नहीं है. वे एक अच्छे योग्य संघ द्वारा  संस्कारित राजनेता है और जो भाषा संघ ने सिखाई उसका वह उपयोग करते हैं.  समाज में,  मोहल्लों में, शहर में आग लगाते-लगाते देश में लगा दी है क्योंकि यही संस्कार संघ ने इन्हें दिये हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें