गुरुवार, 9 जनवरी 2020

फिल्म ‘छपाक’ मध्यप्रदेश में टेक्स फ्री


फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘छपाक’ को मध्यप्रदेश सरकार ने टेक्स फ्री कर दिया है. यह फिल्म कल 10 जनवरी को रीलिज हो रही है.
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस बात की घोषणा आज अपने ट्वीटर हैंडल पर की. मुख्यमंत्री ने ट्वीट में लिखा है कि दीपिका पादुकोण की एसिड अटैक सर्वाइवर पर बनी फिल्म ‘छपाक’ 10 जनवरी को रिलीज हो रही है. मध्यप्रदेश में इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा करता हूं. यह फिल्म समाज में एसिड पीड़ित महिलाओं को लेकर एक सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ उस पीड़ा के साथ आत्मविश्वास, संघर्ष, उम्मीद, और जीने के जज्बे की कहानी पर आधारित है. ऐसे मामलों में समाज की सोच में बदलाव लाने के संदेश पर आधारित है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें